कई बार ऐसा होता है कि घर में सब्जी नहीं होती या बनाने का मन नहीं होता और कई बार समझ ही नहीं आता कि खाने के साथ चटपटा क्या बनाया जा सकता है. ऐसे समय में टमाटर की तुरंत बनने वाली चटनी आपके लिए टेस्टी ऑप्शन है.
यह चटनी स्वाद में खट्टी-मसालेदार होती है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. सिर्फ कुछ मसालों और टमाटर से तैयार होने वाली यह चटनी रोटी, पराठा या चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है.
टमाटर की चटनी बनाने में लगेगा क्या-क्या
टमाटर तैयार करने का तरीका
सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर आप चाहें तो टमाटर को हल्का सा उबालकर उसका छिलका भी हटा सकते हैं, इससे चटनी का स्वाद और भी स्मूद हो जाता है.
लहसुन और हरी मिर्च को भी बारीक काटकर अलग रख लें. इससे चटनी में हल्का तीखापन और खुशबू आएगी.
चटनी बनाने का तरीका
एक कढ़ाई या पैन को गैस पर रखें और उसमें सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें राई और जीरा डालें. जब ये चटकने लगें तो इसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
अब कटे हुए टमाटर पैन में डाल दें और मध्यम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं. टमाटर थोड़ा नरम हो जाएं तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें.
अगर आपको चटनी में हल्की मिठास पसंद है तो इस समय थोड़ा सा गुड़ या चीनी भी डाल सकते हैं. इसे 1-2 मिनट तक और पकाएं जब तक टमाटर अच्छी तरह गलकर मसालों के साथ मिल न जाएं.
आखिर में गैस बंद करके ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल दें. आपकी स्वादिष्ट टमाटर की चटनी तैयार है.
ये भी पढ़ें