Bread Upma Recipe: टेस्ट से साथ न्यूट्रिशन का डबल डोज़, बस 5 मिनट में होगा तैयार.. सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट है रेसिपी

आमतौर पर रोज की भागदौड़ में लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि वह जल्दी से कोई नाश्ता तैयार बना सकें. ऐसे में आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

Bread Upma Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

सुबह की भागदौड़ में अक्सर ऐसा होता है कि हमारे पास नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं होता. ऐसे में अगर कोई ऐसी डिश मिल जाए जो जल्दी भी बने, टेस्टी होने के साथ-साथ न्यूट्रीशन से भी भरी हो तो, मज़ा ही अलग होगा. 

ऐसी ही डिश है ब्रेड उपमा. यह रेसिपी खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम समय में कुछ टेस्टी और हल्का खाना चाहते हैं. यह रेसिपी बची हुई ब्रेड का शानदार उपयोग भी करती है, जिससे खाने की बर्बादी कम होती है और स्वाद भी बरकरार रहता है.

न्यूट्रिशन और मसालों को बेजोड़ मेल
ब्रेड उपमा की खासियत इसकी सादगी और लचीलापन है. आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां जैसे गाजर, मटर, शिमला मिर्च आदि जोड़ सकते हैं, जिससे यह और भी ज्यादा हेल्दी बन जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले हल्के मसाले और ताजी सामग्री इसे एक फ्रेश और लाजवाब स्वाद देते हैं, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है.

कैसे तैयार करें ब्रेड उपमा?
इस स्वादिष्ट नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें. जैसे ही राई चटकने लगे, उसमें करी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और उसे हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने दें.

जब टमाटर अच्छी तरह पक जाएं, तब उसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब तैयार ब्रेड के टुकड़े कड़ाही में डालें और सभी सामग्री के साथ अच्छे से मिक्स करें, ताकि मसाले ब्रेड में अच्छी तरह समा जाएं. इसे धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक पकने दें.

सर्व करें ताज़गी के साथ
आखिर में गैस बंद करके इसमें नींबू का रस डालें, जिससे इसमें हल्की खटास और ताजगी आ जाती है. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और गरमागरम परोसें. यह ब्रेड उपमा न केवल स्वाद में शानदार है बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है.

Read more!

RECOMMENDED