रसगुल्ला भारत में काफी फेमस है. इस मिठाई को हर कोई पसंद करता है. इसे देखकर मुंह में पानी आ जाता है. अंर चाशनी सही हो तो रसगुल्ले का स्वाद बढ़ जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले छेना तैयार किया जाता है. चलिए आपको स्वादिष्ट रसगुल्ला बनाने की रेसिपी बताते हैं.
रसगुल्ला के लिए कैसे बनाएं छेना?
सबसे पहले छेना बनाने के लिए दूध लें. हम एक लीटर दूध लेते हैं. दूध को उबालने के बाद उसमें आधा गिलास सामान्य पानी मिलाएं, ताकि दूध थोड़ा ठंडा हो जाए. इसके बाद दूध को फाड़ने के लिए सिरका या नींबू का रस डालना चाहिए. छेना को कपड़े में छानकर अच्छी तरह धो लें, ताकि उसका खट्टापन निकल जाए.
छेना को 15 मिनट तक भारी वस्तु के नीचे दबाकर रखें, इससे उसमें का पूरा पानी निकल जाएगा. इसके बाद छेना को हथेलियों की मदद से 5-7 मिनट तक मसलें, ताकि वह चिकना हो जाए. इसमें 1 टीस्पून सूजी और 1 टीस्पून कॉर्नफ्लोर मिलाएं. ये सामान रसगुल्लों को स्पंजी बनाने में मदद करता है. छेना को फिर से 5-7 मिनट तक मसलें और छोटी-छोटी लोई बनाएं. ध्यान रखें कि लोई का आकार छोटा हो, क्योंकि रसगुल्ले पकने के बाद डबल साइज के हो जाते हैं.
रसगुल्लों को पकाने का प्रोसेस-
रसगुल्लों को पकाने के लिए चौड़ा बर्तन जैसे कढ़ाई, पतीला या कुकर का इस्तेमाल करें. इसमें 3 ग्लास पानी और डेढ़ कप चीनी डालेंय चीनी की गंदगी को साफ करने के लिए थोड़ा दूध या नींबू का रस डालें. चाशनी को मीडियम फ्लेम पर उबालें और साफ करें. एक-एक करके रसगुल्ले चाशनी में डालें और ध्यान रखें कि उन्हें चलाना नहीं है. 15 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाने के बाद रसगुल्ले डबल साइज के और स्पंजी बन जाएंगे.
बनकर तैयार हो जाएगा रसगुल्ला-
पकने के बाद रसगुल्लों को ठंडा करें और उसमें केवड़ा एसेंस डालें. इससे रसगुल्लों में एक खास फ्लेवर आता है. सर्व करने से पहले रसगुल्लों पर केसर डालें, ताकि वे और आकर्षक दिखाई दे. यह मिठाई हर त्योहार और मौके पर आपके खाने को खास बना सकती है.
ये भी पढ़ें: