झालमुड़ी खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है. इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जानते हैं. कर्नाटक में इसे झुरीमुरी, मुंबई में भेलपुरी, उत्तर प्रदेश में लइया-चना के नाम से जाना जाता है. इसे स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है. ये खाने में स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसे बनाने के लिए इसकी रेसिपी जानना बहुत जरूरी है. इसमें एक खास तरह का मसाला डालकर स्वाद को लाजवाब बनाया जा सकता है. चलिए आपको झालमुड़ी बनाने और उसके लिए खास मसाला के बारे में बताते हैं.
कैसे बनाएं झालमुड़ी का सीक्रेट मसाला?
झालमुड़ी को चटपटा और स्वादिष्ट बनाने के लिए एक खास मसाले का इस्तेमाल किया जाता है. चलिए आपको इस खास मसाले को बनाने का तरीका बताते हैं.
- इसके लिए सबसे पहले एक फ्राइंग पैन लेते हैं.
- इसके बाद इसमें दो चम्मच जीरा, दो चम्मच साबुत धनिया लेते हैं.
- इसके बाद इसमें एक चम्मच काली मिर्च, एक चम्मच हरी सौंफ, 1/3 चम्मच मेथी दाना, 1/4 चम्मच राई लें.
- इसमें एक टुकड़ा दाल-चीनी, 3-4 हरी इलायची, आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच लौंग लें.
- इसके बाद इन सभी चीजों को लो फ्लेम पर रोस्ट कर लेंगे. ये जब तक पूरी तरह से रोस्ट ना हो जाए, तब तक इसे हिलाते रहना है.
- जब मसाला चटकने लगे तो समझ जाइए कि वो भुनकर तैयार हो गया है.
- जब मसाला पूरी तरह से पक जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें और थोड़ा ठंडा कर लें.
- इसके बाद इसमें एक चम्मच काला नमक, एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. इसके बाद इसे मिक्सर में पीस लेना है.
- अब खास झालमुड़ी मसाला तैयार हो गया है और आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे बनाएं स्पेशल झालमुड़ी?
जालमुड़ी का खास मसाल बनकर तैयार हो गया है. अब आपको स्पेशल झालमुड़ी बनाने का तरीका बताते हैं. अगर आप इसे अपने पड़ोसी को खिला देंगे तो वो समझेगा कि आप इसे ठेले से खरीदकर लाए हैं. चलिए आपको स्वादिष्ट झालमुड़ी बनाने का तरीका बताते हैं.
- सबसे पहले एक मीडियम साइज का टमाटर बारीक काटकर लें.
- इसके बाद इसमें एक बड़े साइज के प्याज लें और उसे छोटे-छोटे साइज में काट लें.
- इसमें एक कप छिलके वाली और एक कप बिना छिलके वाली मूंगफली डालेंगे. छिलके वाली मूंगफली को कुछ देर के लिए रोस्ट करके डालें.
- इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें दो चम्मच हरी धनिया की चटनी.
- इसके बाद इसमें इमली की चटनी डाल लें. इसको पूरी तरह से मिला लें.
- इसके बाद इसमें खास मसाला डालें और अच्छी तरह से मिलाएं.
- इसके बाद इसमें मुरमुरा डालें. मुरमुरा को हलका से रोस्ट करना है, इसके बाद इसे मसालों में डालें.
- अब मसालों के साथ इसमे अच्छी तरह से मिलाएं.
- इसके बाद इसमें मसाला वाली चना दाल और आलू भूजिया डालें.
- इन सभी को अच्छी तरह से मिलाएं. इसमें हरा धनिया भी काटकर डाल सकते हैं.
- आखिर में इसमें एक नींबू निचोड़कर डाल लें और स्वाद के मुताबिक इसमें नमक डाल लें. इसे अच्छी तरह से मिलाएं.
- अब आपका स्वादिष्ट स्पेशल झालमुड़ी तैयार हो गई है.
ये भी पढ़ें: