भिंडी आमतौर पर सबको पसंद नहीं आती है, लेकिन अगर इसे इस तरह बनाया जाएं कि स्वाद लेकर हर कोई तारीफ करे. तो शायद आपके मेहमान जरूर इसे बार-बार खाना चाहेंगे. आमतौर पर भिंडी कई तरह से बनाई जाती है. जैसे भरवा भिंडी और भिंडी की सब्ज़ी, लेकिन भिंडी मसाला खाने का स्वाद ही अलग होता है. लेकिन परेशानी ये हैं कि इसका स्वाद ढाबे पर ही ज्यादा आता है. ऐसे में हम आपके लिए लाएं है वो रेसिपी जिससे आप घर पर ही ढाबा स्टाइल भिंडी तैयार कर सकते हैं.
सब्जी की तैयारी
मसाला भिंडी बनाने का यह तरीका ढाबा स्टाइल में पेश किया गया है, जो हर घर में आसानी से बनाया जा सकता है. इस रेसिपी में भिंडी को पहले घी में फ्राई किया जाता है ताकि उसका लेस खत्म हो जाए और वह नरम हो जाए. इसके बाद मोटी प्याज, डाइस किए टमाटर और मसालों का उपयोग करके एक स्वादिष्ट ग्रेवी तैयार की जाती है.
भिंडी और प्याज की फ्राईंग
रेसिपी की शुरुआत में, एक कढ़ाई में आधा कप घी डालकर उसमें मोटे कटे हुए प्याज को फ्राई किया जाता है. प्याज को करीब सात से आठ मिनट तक फ्राई करने के बाद, उसमें करीब एक इंच के बराबर टुकड़ों में कटी हुई भिंडी डाली जाती है. भिंडी को 15-18 मिनट तक फ्राई किया जाता है ताकि उसका लेस पूरी तरह खत्म हो जाए.
मसाले और ग्रेवी की तैयारी
फ्राई की गई भिंडी और प्याज को अलग निकालकर, बचे हुए घी में अदरक-लहसुन का पेस्ट, टमाटर, और मसाले जैसे नमक, लाल मिर्च, हल्दी, और सफेद मिर्च डाले जाते हैं. टमाटर को नरम होने तक पकाया जाता है और फिर इसमें दही और भुने हुए जीरे का पाउडर मिलाया जाता है. मसाले को अच्छी तरह पकाने के बाद, फ्राई की गई भिंडी और प्याज को इसमें मिलाकर 10-12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाया जाता है.
परोसने का तरीका
तैयार मसाला भिंडी को रोटी के साथ परोसा जाता है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए खास है जो भिंडी को खास पसंद करते हैं. ग्रेवी टमाटर को ज्यादा गलाने की बजाय हल्का मोटा रखने की सलाह दी जाती है ताकि खाने में उनका स्वाद अलग से महसूस हो.