Advertisement

Samosa Chaat Recipe: शाम की चाय लगती है अधूरी? तो ट्राय करें ये रेसिपी... बेशक करना पड़े इंतजार, लेकिन केवल चटनी संग नहीं खाएंगे समोसा

शाम की चाय के साथ लोगों को कुछ चटपटा खाने की एक आदत है. जब नाम समोसे का आ जाए, तो न किसी से बोला नहीं जाता. लेकिन अगर इसी समोसे में थोड़ा का स्वाद का तड़का लगा दिए जाए, तो इसका स्वाद काफी बढ़ सकता है.

Samosa Chaat Recipe (AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

अक्सर शाम की चाय के साथ कुछ न कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन करता है. ऐसे में समोसा जरूर याद आता है. समोसा तो वैसे भी काफी टेस्टी होता है. लेकिन क्या हो अगर इसी समोसे की चाट बना दी जाए. यानी समोसे के ऊपर स्वाद का तड़का. सबसे खास बात है कि इसे बनाने के लिए आपको घर पर समोसे बनाने की जरूरत नहीं है. आप बाजार से तैयार समोसे लाकर कुछ आसान चीजों की मदद से समोसा चाट तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लेती, और अगर मेहमान अचानक घर आ जाएं तो भी इसे फौरन तैयार कर उनका दिल जीता जा सकता है.

किन इंग्रीडिएंट्स की होगी जरूरत?

इस आसान रेसिपी के लिए 3 पहले से तैयार समोसे, आधा कप गरम छोले और 1 कप मीठी दही चाहिए होगी. साथ ही 2 से 3 बड़े चम्मच इमली की चटनी, 2 से 3 बड़े चम्मच हरी चटनी, 1 बारीक कटा प्याज, 1 टमाटर और थोड़ी हरी मिर्च चाहिए. स्वाद बढ़ाने के लिए आप आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला और आधा चम्मच कुटी लाल मिर्च का भी इस्तेामाल कर सकते हैं. गार्निश के लिए सेव, पापड़ी, बेसन वाली मूंगफली और हरा धनिया जरूर रख लें. साथ ही स्वाद के हिसाब से आप इनकी क्वांटिटी को कम या ज्यादा भी कर सकते हैं.

ऐसे तैयार करें समोसा चाट

समोसा चाट की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले बाजार से लाए हुए गरम समोसों को एक प्लेट में रख लें. अब उन्हें हल्के हाथ से मैश करें. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि समोसे को पूरी तरह से न मसलें. इससे उसकी कुरकुरी परत और अंदर की भरावन का स्वाद बना रहेगा. इसके बाद मैश किए हुए समोसों के ऊपर गरम छोले डालें.

अब इसमें अच्छी तरह फेंटी हुई मीठी दही डालें. अगर दही बहुत गाढ़ी है तो उसमें थोड़ा पानी मिलाकर उसे चाट के लिए सही औऱ पतला बनाया जा सकता है. इसके अलावा हरी चटनी और इमली की मीठी-खट्टी चटनी को ऊपर से डालें. ऊपर से बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च भी डालें. अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद नहीं है तो हरी मिर्च को छोड़ भी सकते हैं. अगर भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और कुटी लाल मिर्च डाल देंगे तो चाट का स्वाद और शानदार हो जाएगा.

गार्निशिंग है फाइनल स्टेप!

जबतक चाट कुरकुरी और करारी न हो,वह चाट नहीं होती. इसे कुरकुरा बनाने के लिए ऊपर से बेसन वाली मूंगफली, पापड़ी, सेव और ताजा हरा धनिया डालें. इससे चाट में कुरकुरापन और अच्छा स्वाद आएगा. अब इस तैयार समोसा चाट को तुरंत परोसें, ताकि समोसे का कुरकुरापन बना रहे, साथ ही वह दही के साथ मुलायम न पड़ जाए.

समोसा रहना चाहिए हमेशा करारा

अगर आपके बाजार से लाए समोसे ठंडे और नरम हो चुके हैं, तो चाट बनाने से पहले उन्हें कुछ मिनट तवे, एयर फ्रायर या ओवन में गर्म कर लें. इससे समोसे फिर से कुरकुरे हो जाएंगे. साथ ही दही हमेशा ठंडी और अच्छी तरह फेंटी हुई इस्तेमाल करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement