Advertisement

बाजार की मिलावटी मिठाई को कहें अलविदा! दिवाली पर जरूरत नहीं मार्केट से मिठाई खरीदने की... ऐसे तैयार करें टेस्टी काजू कतली, जानें आसान रेसिपी

दिवाली पर बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट काजू कतली. जानें सिर्फ 4 चीजों से हलवाई जैसी काजू कतली बनाने की आसान रेसिपी और खास टिप्स.

Kaju Katli
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा लगता है. इस मौके पर लोग अपने घरों में कई तरह की मिठाइयां बनाते हैं और रिश्तेदारों को भी देते हैं. काजू कतली ऐसी ही एक मिठाई है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं. हालांकि, बाजार से मिठाई खरीदते समय मिलावट की चिंता भी रहती है. ऐसे में आप घर पर ही आसान तरीके से स्वादिष्ट काजू कतली बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती.

काजू कतली बनाने के लिए जरूरी सामग्री

घर पर काजू कतली बनाने के लिए आपको कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होगी. इसके लिए 250 ग्राम काजू, 200 ग्राम चीनी, आधा कप पानी और थोड़ा-सा घी ले लें. आप चाहें तो सजाने के लिए चांदी का वर्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों की मदद से आप घर पर स्वादिष्ट काजू कतली तैयार कर सकते हैं.

काजू कतली बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले काजू को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. ध्यान रखें कि काजू को ज्यादा देर तक न पीसें, वरना उनसे तेल निकल सकता है. अब पिसे हुए काजू को छलनी से छान लें, ताकि बड़े टुकड़े अलग हो जाएं.
  • अब एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. इसे तब तक पकाएं, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए और चाशनी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए. चाशनी की सही बनावट से काजू कतली अच्छी बनती है.
  • अब सारे मिक्सचर को थोड़ा ठंडा होने दें, ताकि उसे आसानी से संभाला जा सके. अब हाथों पर हल्का घी लगाकर इसे चिकना करें. बटर पेपर के बीच रखकर बेलन से पतला बेल लें. इसके बाद चाकू की मदद से हीरे के आकार में टुकड़े काट लें.

काजू कतली को स्वादिष्ट बनाने के टिप्स

काजू को हमेशा सूखा रखकर पीसें और मिक्सर में लगातार लंबे समय तक न चलाएं. मिश्रण को बहुत ज्यादा न पकाएं, वरना काजू कतली सख्त हो सकती है. इसे पूरी तरह ठंडा होने के बाद साफ और बंद डिब्बे में रखें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement