Advertisement

Red Vs Green Chilli: हरी या लाल... कौन सी मिर्च ज्यादा फायदेमंद... बस एक क्लिक में यहां जानें

Which is Better for Health, Green Chillies or Red Chillies: भारतीय खाने में हरी मिर्च और लाल मिर्च दोनों का खूब इस्तेमाल किया जाता है. मिर्च डालने से खाने में तीखापन आता है. क्या आप जानते हैं हरी और लाल मिर्च में से कौन फायदेमंद है? यदि नहीं तो आप यहां जान सकते हैं. 

Red Vs Green Chilli
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

हमारे देश में ऐसा कोई घर नहीं है, जहां खाने में हरी मिर्च और लाल मिर्च में से किए एक का इस्तेमाल न किया जाता है. हरी मिर्च का इस्तेमाल सब्जी बनाने, चटनी बनाने से लेकर अचार तक में किया जाता है. हरी मिर्च को कच्चा खाना भी लोग पसंद करते हैं. उधर, लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल भी लोग डेली रूटीन में खाने में तीखापन बढ़ाने के लिए करते हैं. 

नॉनवेज बनाने में अधिकतर लाल मिर्च और लाल मिर्च पाउडर का यूज किया जाता है. लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल चटनी और तड़का तैयार करने में भी किया जाता है. हरी मिर्च और लाल मिर्च दोनों ही स्वाद में तीखी होती हैं. इनमें बेसिक अंतर रंग का होता है. हरी मिर्च फ्रेश होती है तो वहीं लाल मिर्च ड्राई होती है. कई लोग घर में हरी मिर्च न हो तो तीखेपन के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल कर लेते हैं. उन्हें लगता है कि लाल और हरी मिर्च में क्या ही फर्क है. हालांकि लाल मिर्च और हरी मिर्च दोनों में काफी अंतर होता है. हरी मिर्च लाल मिर्च से बेहतर होती है. यहां आप जान सकते हैं आखिर कैसे?

मिर्च के न्यूट्रिएंट्स
मिर्च विटामिन ए, विटामिन सी, बी 6, विटामिन के1, पोटेशियम और कॉपर का बढ़िया सोर्स होती है. इसके अलावा मिर्च में फेरुलिक एसिड, सिनापिक एसिड, ल्यूटिन, कैप्साइसिन, वायोलेक्सैंथिन, कैप्सांथिन जैसे बायोएक्टिव प्लांट कंपाउंड भी पाए जाते हैं.

न्यूट्रिएंट्स की मात्रा में अंतर 
आपको मालूम हो कि हरी मिर्च एकदम फ्रेश होती है. उधर, लाल मिर्च को सुखाकर तैयार किया जाता है. इसी के चलते हरी और लाल मिर्च के न्यूट्रिएंट्स की मात्रा में अंतर होता है. आपको मालूम हो कि हरी मिर्च में विटामिन सी और कैप्साइसिन की मात्रा लाल मिर्च के मुकाबले ज्यादा होता है. एक शोध के मुताबिक हरी ताजी मिर्च में एस्कॉर्बिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है और सुखाने पर मिर्च अपना ज्यादातर विटामिन सी खो देती है. हालांकि विटामिन ए में उल्टा असर देखा गया. सूखने पर मिर्च में विटामिन ए की मात्रा 100 गुना बढ़ सकती है. आपको मालूम हो कि मिर्च में केरोटीन और एस्कॉर्बिक एसिड की मात्रा खट्टे फलों से छह गुना अधिक होती है.

हरी या लाल मिर्च... किसे खाना ज्यादा बेहतर 
हरी मिर्च और लाल मिर्च में कौन सी मिर्च ज्यादा फायदेमंद है तो इसमें आपको अपनी जरूरत देखनी होगी. आपको मालूम हो कि यदि शरीर को विटामिन सी की जरूरत है तो इसके लिए हरी मिर्च बेहतर रहेगी. यदि शरीर को विटामिन ए की मात्रा चाहिए तो लाल मिर्च बेहतर रहेगी. हरी मिर्च अपने एक्टिव कंपाउंड कैप्साइसिन की वजह से आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है. हरी मिर्च गर्मियों में डाइजेशन दुरुस्त रखती है, जिससे लू से होने वाले लक्षणों से बचाव होता है. आपको मालूम हो कि ज्यादा मिर्च-मसाले वाले खाने से स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं. तीखापन होने की वजह से आपको एसिडिटी और जलन होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में ज्यादा मिर्च खाने से बचें. 

मिर्च खाने के फायदे
1. मिर्च में सूजन रोधी प्रॉपर्टीज होती हैं. ये दर्द से राहत दिलाने से लेकर वेट को कंट्रोल करने तक में हेल्पफुल है. 
2. मिर्च इम्यूनिटी बूस्ट करती है. कैप्साइसिन में रोगाणुरोधी गुण होते हैं और इस वजह से ये खाने में सूक्ष्मजीवों को भी रोकने में हेल्पफुल माने जाते हैं. 
3. मिर्च में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव भी होते हैं, जिससे ये हाई ब्लड शुगर कंट्रोल में हेल्पफुल है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement