Advertisement

50 साल के इंग्लिश के टीचर ने 20 साल की स्टूडेंट से की मंदिर में शादी...पत्नी का हो चुका है देहांत

समस्तीपुर के एक गांव में एक ऐसा किस्सा हुआ जहां एक 50 साल के शिक्षक को 20 साल की अपनी शिष्या से प्यार हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी कर ली.

शिक्षक और छात्रा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

प्यार मोहब्बत की यूं तो आपने कई सारी घटनाएं सुनी होंगी जहां एक प्रेमी सात समुंदर पार अपनी प्रेमिका से मिलने आया या भागकर रचाई शादी आदि. समस्तीपुर के रोसड़ा में ऐसी ही एक कहानी सामने आई. जहां एक शिक्षक को अपने से आधी उम्र की शिष्या से प्यार हो गया. प्यार ऐसा परवान चढ़ा की मंदिर में जाकर दोनों ने शादी रचा ली. इस शादी ने मटुकनाथ और जुली के लव स्टोरी की कहानी दोहरा दी है.

जाती थी कोचिंग
गुरु जी और शिष्या के शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दे कि जिले के रोसड़ा में 20 वर्ष की छात्रा श्वेता कुमारी इंग्लिश की क्लास करने 50 साल के शिक्षक संगीत कुमार की कोचिंग में जाती थी. इस बीच छात्रा और शिक्षक को एक दूसरे से प्यार हो गया. गुरु और शिष्या एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगें. प्यार इतना परवान चढ़ा की गुरुवार को रोसड़ा के एक मंदिर में सात फेरे लेकर शादी रचा ली. इस शादी में शामिल होने गए लोगों ने गुरु और शिष्या के सात फेरे का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

बताया जाता है कि शिक्षक की पत्नी का बहुत पहले देहांत हो गया था. छात्रा और शिक्षक के घर की दूरी महज 800 मीटर बताई जा रही है. इस तरह की शादी रोसड़ा बाजार में चर्चा का विषय बन गई है. फिर से लोग मटुकनाथ और जुली के प्रेम कहानी को याद करने लगे है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement