Advertisement

Extension Board Safety Tips: एक्सटेंशन बोर्ड का स्विच बिना इस्तेमाल के ऑन रखना चाहिए या ऑफ? जानें काम का जवाब

ज्यादातर लोग इस्तेमाल हो जाने के बाद भी एक्सटेंशन बोर्ड का स्विच ऑफ नहीं करते. लेकिन आज हम आपको बताएंगे क्या स्विच ऑन रखना चाहिए या नहीं.

Should You Turn Off Extension Board
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

घर में टीवी, मोबाइल चार्जर, लैपटॉप या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान चलाने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल आजकल हर कोई करता है. मजाक में कहें तो एक्टेंशन बोर्ड आजकल रोटी, कपड़ा और मकान जैसे जरूरी चीजों में शामिल हो चुका है. लेकिन कई बार देखने को मिला है कि लोग इस्तेमाल करने के बाद भी एक्सटेंशन बोर्ड को वैसे ही स्विच ऑन ही छोड़ देते हैं. लेकिन क्या इसे ऐसे ही ऑन छोड़ना सही है या हर बार इस्तेमाल के बाद ऑफ कर देना चाहिए? आइए जानते हैं.

इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो स्विच ऑफ कर दें
अगर एक्सटेंशन बोर्ड में कोई डिवाइस इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो उसका स्विच ऑफ कर देना ही समझदारी होगी. इससे बोर्ड लगातार बिजली के संपर्क में रहने से बचता है और अनावश्यक बिजली की खपत भी कम होती है. साथ ही बोर्ड में शॉक सर्किट का खतरा भी कम हो जाता है. खासकर रात में सोने से पहले या घर से बाहर जाते समय एक्सटेंशन बोर्ड को ऑफ करना अच्छी आदतों की हिस्सा है.

सिर्फ स्विच ऑफ करने से क्या होगा?
एक्सटेंशन बोर्ड का स्विच ऑफ करने पर उससे जुड़े उपकरणों तक बिजली की सप्लाई रुक जाती है. हालांकि, हर एक्सटेंशन बोर्ड और उसके स्विच की डिजाइन अलग हो सकती है, इसलिए केवल स्विच पर निर्भर रहने के बजाय जरूरत न होने पर प्लग भी निकालना ज्यादा सुरक्षित तरीका है. अगर बोर्ड में इंडिकेटर लाइट लगी है, तो स्विच ऑन रहने पर वह भी बिजली उठ सकती है.

चार्जर और इलेक्ट्रॉनिक सामान के मामले में रखें ध्यान
मोबाइल चार्जर, लैपटॉप चार्जर और दूसरे एडॉप्टर को लंबे समय तक एक्सटेंशन बोर्ड में लगाकर रखना जरूरी नहीं है. डिवाइस चार्ज हो जाने के बाद चार्जर को निकाल देना और एक्सटेंशन बोर्ड को ऑफ करना समझदारी होती है. इससे तारों और एडॉप्टर पर अनावश्यक लोड पड़ने की संभावना भी कम होती है.

खराब एक्सटेंशन बोर्ड को बिल्कुल न करें इस्तेमाल
अगर एक्सटेंशन बोर्ड का स्विच ढीला है, तार कटा हुआ है, प्लग गर्म हो रहा है या बोर्ड से जलने जैसी गंध आ रही है, तो उसे इस्तेमाल न करें. ऐसे बोर्ड को तुरंत बदलना ज्यादा सुरक्षित है. एक्सटेंशन बोर्ड में उसकी क्षमता से ज्यादा बिजली खींचने वाले उपकरण एक साथ लगाने से भी बचना चाहिए.

घर से निकलते समय जरूर करें ये काम
घर से बाहर जाते समय एक्सटेंशन बोर्ड को सिर्फ ऑफ करने के बजाय, जरूरत न होने पर उसका प्लग सॉकेट से निकाल देना सबसे बेहतर आदत है. खासकर अगर बोर्ड में कई उपकरण जुड़े हों या वह पुराना हो चुका हो. एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल नहीं हो रहा है तो उसे ऑफ रखें, और लंबे समय के लिए बाहर जा रहे हैं तो प्लग भी निकाल दें. इससे सुरक्षा बेहतर रहती है और अनावश्यक बिजली की खपत से भी बचा जा सकता है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement