Advertisement

Modak: बाज़ार में डिज़ाइनर मोदक की धूम.. 20 से ज्यादा वैरायटी में है मौजूद.. गोल्डन मोदक ने खींचा लोगों का ध्यान

राजकोट में मावा और ड्रायफ्रूट के अलावा 30 से अधिक डिज़ाइनर मोदक की डिमांड है. 24 कैरेट सोने के वरक वाले 12,000 रुपए किलो मोदक आकर्षण का केंद्र बन रहे है.

24 Carat Golden Modak
gnttv.com
  • राजकोट,
  • 29 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 6:58 AM IST

देश भर में गणेश उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है, ऐसे में इस साल खासकर राजकोट के बाज़ार में गणपति बाप्पा को प्रिय मोदक की 50 से अधिक नई वैरायटी उपलब्ध है. इस साल बाज़ार में 500 से लेकर 12,000 रुपए किलो तक के मोदक मिल रहे हैं, जिनमें सोने का वरक चढ़ाए गए मोदक भी शामिल हैं. साथ ही फैंसी मोदक यानी डिज़ाइनर तरह से बने मक्खन भरी मटकी के साथ, कमल के बीच मोदक, पान पर मोदक, शंख के साथ मोदक जैसे अलग-अलग 20 से अधिक डिज़ाइनर फैंसी मोदक भी उपलब्ध हैं, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इसके अलावा मावा, ड्रायफ्रूट, चॉकलेट, केसर और बादाम फ्लेवर वाले मोदक भी धूम मचा रहे हैं.

12 हज़ार रुपए किलो है मोदक की कीमत
गणपति बाप्पा को मोदक सबसे अधिक प्रिय है. इसी कारण से राजकोट में चार दशकों से मिठाई का व्यवसाय कर रहे व्यापारी ने लोगों को कुछ नया देने की भावना से 60 से अधिक प्रकार के मोदक तैयार किए हैं, जिनमें खास 20 से अधिक फैंसी डिज़ाइनर मोदक भी शामिल हैं. इस साल 500 से लेकर 12,000 रुपए किलो तक के मोदक उपलब्ध हैं, जिनमें सोने का वरक चढ़ाए गए सबसे महंगे मोदक 12,000 रुपए किलो मिल रहे हैं और आकर्षण का केंद्र बने हुए है.

क्या खास है इन मोदकों में?
मिठाई के व्यापारी किशोरभाई साकरिया ने बताया कि गणेश चतुर्थी को ध्यान में रखते हुए खास मोदक की अलग-अलग वैरायटी तैयार की गई है. हर साल इन 10 दिनों में लगभग 200 से 300 किलो मोदक की बिक्री होती है. इस साल ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए ड्रायफ्रूट और मावा-बादाम से बने खास फैंसी डिज़ाइनर मोदक भी तैयार किए गए हैं, जिनमें सोने का वरक चढ़ाए गए मोदक भी शामिल हैं. इनके अलावा मक्खन भरी मटकी, कमल के बीच मोदक, पान पर मोदक, शंख के साथ मोदक जैसे करीब 20 डिज़ाइनर फैंसी मोदक तैयार किए गए हैं.

उन्होंने आगे बताया कि इस साल मोदक की डिमांड अधिक है और कोई बड़ा दाम बढ़ोतरी भी नहीं हुई है. हर साल दूध, ड्रायफ्रूट और मावा की कीमत बढ़ने से लगभग 5% तक का दाम बढ़ जाता है. इस साल हमारे यहां रूटीन मोदक 500 से 700 रुपए किलो तक उपलब्ध हैं, जबकि सोने का वरक चढ़ाया गया मोदक नई वैरायटी है जो 12,000 रुपए किलो में मिल रहा है. ये मोदक मामरा -बादाम को सेंक कर बनाए जाते हैं और इनमें शुद्ध घी व सोने का वरक लगाया जाता है.

बढ़ी डिज़ाइनर मोदक की डिमांड
आमतौर पर हर साल 4–5 वैरायटी मोदक की डिमांड होती थी, लेकिन पिछले साल 1–2 डिज़ाइनर मोदक की अधिक मांग के बाद इस बार खासकर 30 से अधिक डिज़ाइनर मोदक तैयार किए गए हैं. दूसरे नंबर पर मावा मोदक की डिमांड है, जिसमें केसर, बादाम, चॉकलेट, वनीला, पाइनएप्पल सहित 20 फ्लेवर में मोदक उपलब्ध हैं.

बाज़ार में मौजूद खास मोदक

  • ड्रायफ्रूट अंजीर मोदक
  • केसर मोदक
  • केसर काजू मोदक
  • बादाम पिस्ता 2 इन 1 मोदक
  • सफेद मोदक
  • मावा मोदक
  • बटरस्कॉच मोदक
  • पाइनएप्पल मोदक
  • कसाटा मोदक
  • वनीला मोदक
  • केसर मोदक
  • थाबडी मोदक
  • चॉकलेट मोदक
  • लड्डू मोदक
  • मगज मोदक
  • मोतीचूर मोदक
  • चोको अंजीर मोदक
  • खजूर मोदक
  • कोकोनट मोदक
  • कलकत्ती मोदक
  • ब्लूबेरी मोदक
  • मावा पिस्ता मोदक
  • लस्सी मोदक
  • ठंडाई मोदक
  • रवा मोदक
  • चेरी मोदक
  • वाटरमेलन मोदक

-रौनक मजीठिया की रिपोर्ट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement