Advertisement

घर में चुंबक की तरह धन को आकर्षित करते हैं ये 5 पौधे, जानें किस दिशा में लगाना शुभ

यदि आपके घर में धन का आगमन नहीं हो रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको 5 ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से धन चुंबक की तरह खिंचा चला आता है. हम यह भी बताएंगे कि इन पौधों के किस दिशा में लगाना शुभ होता है.

5 Plants to Attract Wealth and Money 
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके घर में हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे. परिवार के सदस्यों को तरक्की मिले और मां लक्ष्मी की कृपा से कभी धन-दौलत की कमी न हो. इसके लिए लोग नियमित रूप से पूजा-पाठ करते हैं और वास्तु शास्त्र के नियमों का भी पालन करते हैं. वास्तु और हिंदू धर्म की मान्यताओं में कुछ पौधों को बेहद शुभ माना गया है. कहते हैं कि इन पौधों को घर में सही दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि के रास्ते खुलते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में, जिन्हें घर में लगाने से धन चुंबक की तरह खिंचा चला आता है. 

मनी प्लांट 
मनी प्लांट को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाने से नए अवसर मिलने की मान्यता है. इसके साथ ही कारोबार और नौकरी में तरक्की के रास्ते भी खुल सकते हैं. ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में धन का आगमन होता है.

जेड प्लांट 
जेड प्लांट को भी घर के लिए काफी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इसे घर में लगाने से नए लोगों से संपर्क बढ़ता है और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं. जेड प्लांट को घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इससे सकारात्मकता और आर्थिक उन्नति का माहौल बनने की मान्यता है.

तुलसी का पौधा 
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहती है. वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में लगाना शुभ माना जाता है. 

लकी बैंबू 
लकी बैंबू को भी घर के लिए शुभ पौधों में शामिल किया जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे घर की पूर्व दिशा में रखना अच्छा माना जाता है. लकी बैंबू लगाने से मान-सम्मान और शोहरत में वृद्धि होने की मान्यता है. इसके अलावा, नए लोगों से संपर्क बढ़ाने और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलने की भी बात कही जाती है.

रबर प्लांट 
रबर प्लांट को भी वास्तु के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया है. इस पौधे को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है. मान्यता है कि रबर प्लांट घर में रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं. यही वजह है कि इसे घर की सजावट के साथ-साथ सुख-समृद्धि से जोड़कर भी देखा जाता है.

ध्यान दें: यहां बताई गई बातें वास्तु और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इनका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement