How To Clean copper Utensils: मिनटों में चमकेंगे तांबे-पीतल के बर्तन, बिना घिसे साफ कर देगा ये जादुई घोल...

How To Clean Copper Utensils: मंदिरों से लेकर घरों में पूजा-पाठ के लिए तांबे और पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है. तांबे और पीतल को सात्विक धातु माना जाता है. तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर पीतल के दीपक से आरती करने तक में इनका इस्तेमाल किया जाता है.

solution to clean copper utensils
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

How To Clean Copper Utensils: तांबे और पीतल को सात्विक धातु माना जाता है, लेकिन अक्सर ये गंदे हो जाते हैं या फिर काले पड़ जाते हैं. समय के साथ तांबे और पीतल के बर्तन के अपनी चमक खो देते हैं. जो, घंटों रगड़ने के बाद भी ठीक से साफ नहीं होते. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं इन्हें साफ करने के बेहद आसान तरीके के बारे में. ये तरीका इतना आसान और सरल है कि बिना मेहनत किए या रगड़े तांबे या पीतल के बर्तन बिल्कुल नए जैसे चमकने लगेंगे.

जादुई घोल से करें तांबे और पीतल के बर्तन साफ
घोल बनाने का समान
2 चम्मच गेहूं का आटा
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा नींबू
आधा चम्मच नमक

ऐसे करें घोल तैयार
घोल तैयार करने के लिए एक छोटी कटोरी में गेहूं का आटा, हल्दी और नमक डालें. अब इसमें आधा नींबू निचोड़ें और सभी को अच्छी तरह मिलाएं. अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे, तो इसमें कुछ बूंदे पानी या सिरका मिला सकते हैं ताकि पेस्ट तैयार हो जाए.

तांबे और पीतल ऐसे करें साफ
पेस्ट को पीतल के बर्तन पर चारों तरफ लगाएं. जहां गंदगी या कालापन ज्यादा हो, वहां थोड़ी मोटी परत लगाएं. गेहूं का आटा इस पेस्ट को बर्तन की सतह पर चिपकाए रखता है, जिससे नींबू और नमक को अपना काम करने का पर्याप्त समय मिल जाता है. पेस्ट लगाने के बाद बर्तन को 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. थोड़ी ही देर में इसका कालापन छूटने लगेगा. इसके लिए आपको बर्तन को किसी सख्त स्क्रबर से रगड़ने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

ये काम करना न भूलें
घोल से बर्तन साफ करने के बाद तांबे या पीतल के बर्तनों को साफ पानी से धो लें. इसके बाद इसे किसी कपड़े से पोंछ लें. ऐसा करने से बर्तन जल्दी काले नहीं पड़ेंगे. बर्तन को पूरी तरह सुखाकर उस पर नारियल तेल की एक बहुत महीन बूंद लगाकर पोंछ दें. इससे पीतल पर एक सुरक्षा कवच बन जाता है और वह जल्दी काला नहीं पड़ता.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED