gulgule recipe
gulgule recipe
मीठा तो खूब खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी आटे से बनने वाले मीठे गुलगुले ट्राई किया है? त्योहारों के मौसम हो या घर की शाम की चाय, अचानक कुछ मीठा खाने का मन, ऐसे में गुलगुले ऐसी देसी डिश है जो हर किसी को पसंद होती है. बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम-मीठे गुलगुले बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो हलवाई जैसे फूले-फूले गुलगुले को घर पर ही बना सकते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या झंझट की जरूरत नहीं होती. रसोई में मौजूद बेसिक चीजों से ही झटपट तैयार हो जाते हैं. तो आइए हलवाई स्टाइल मीठे गुलगुले कैसे बना सकते हैं.
गुलगुला बनाने के लिए सामग्री
गुलगुला बनाने के लिए 1 कप गेहूं का आटा, कद्दूकस किया हुआ आधा कप गुड़,आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 छोटी चम्मच सौंफ, दूध या पानी जरूरत अनुसार, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, तलने के लिए तेल
गुलगुला बनाने की विधि
गुलगुला बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गुड़ लें, इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें. अब गुड़ ते घोल में गेहूं का आटा, सौंफ और इलायची पाउडर, बेकिंग सोडा डालें और धीरे-धीरे इसमें दूध या पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इसके घोल को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें, इससे गुलगुले अच्छे फूले हुए बनते हैं.
ऐसे करें फ्रेई
गुलगुला तलने के लिए कढ़ाई में तेल या घी लें और मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो आंच हल्की कर दे और चम्मच की मदद से घोल अपने पसंदीदा साइज के मुताबिक तेल में डालें. इसे गुलगुलों को ब्राउन होने तक आप तलें. गुलगुलों को धीरे-धीरे चलाते रहें जब तक वे चारों तरफ से सुनहरे भूरे न हो जाएं. अब गुलगुले खाने के लिए तैयार हैं.
कुरकुरे गुलगुले के लिए टिप्स
गुलगुले का घोल ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए.
तेल बहुत तेज गर्म न हो, वरना बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रहेंगे.
आप गुड़ की जगह ब्राउन शुगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: