scorecardresearch

Kathal Ka achaar: 20 मिनट में घर पर बनाएं 'कटहल का अचार', खाने का बढ़ा देगा स्वाद... सालों-साल नहीं होगा खराब

Kathal Ka Achar Recipe: कटहल का अचार पराठे, दाल-चावल, पूरी या किसी भी साधारण खाने के साथ एक पंजाबी तड़का जैसा जादू बिखेर देता है. कटहल का अचार बनाने के लिए इसके टुकड़ों को सरसों के तेल, सौंफ, राई, लाल मिर्च, हल्दी और दूसरे मसालों के साथ मिलाकर धूप में सुखाया जाता है

Kathal Ka Achar Kathal Ka Achar

Kathal Ka Achar: भारतीय खाने में सबसे खास होता है अचार, अचार का स्वाद हर किसी के मन को मोह लेता है. खाने में आम का अचार, नींबू का अचार या आंवले का अचार तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या कभी कटहल का अचार टेस्ट किया है. कटहल का अचार टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी भी होता है. इसमें फाइबर, विटामिन C और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. कटहल का सीजन आने वाला है, इसलिए ये रेसिपी जरूर सेव जरूर जानें. तो चलिए जानते हैं में कटहल का अचार बनाने की विधि.

सबसे पहले जानें कटहल का अचार क्या है
यह अचार पराठे, दाल-चावल, पूरी या किसी भी साधारण खाने के साथ एक पंजाबी तड़का जैसा जादू बिखेर देता है. कटहल का अचार बनाने के लिए इसके टुकड़ों को सरसों के तेल, सौंफ, राई, लाल मिर्च, हल्दी और दूसरे मसालों के साथ मिलाकर धूप में सुखाया जाता है, जिससे इसका स्वाद दिनों दिन निखरता जाता है. खास बात है कि यह सालों साल खराब भी नहीं होता.

कटहल का अचार बनाने का सामान
1 kg कटा हुआ कटहल
300 ग्राम सरसों का तेल
स्वादानुसार नमक
लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर – 2 छोटे चम्मच
2 बड़े चम्मच सौंफ
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
2 से 3 चम्मच पीला सरसों
1 छोटा चम्मच कलौंजी
1 छोटी चुटकी हींग
1 कप सरसों का तेल

कटहल का अचार बनाने की विधि
कटहल का अचार बनाने के लिए हमेशा कच्चे कटहल का चुनाव करें. कच्चे कटहल को छील लें और 1-1 इंच के टुकड़े काटें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में  में पानी गर्म करने के लिए रख दें. उसके ऊपर छलनी रखें और उसमें कटहल के टुकड़े डालकर उन्हें भाप में पका लें. जब कटहल नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें. आप चाहें तो कटहल को पकाने के लिए कुकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे करें अचार का मसाला तैयार
कटहल का अचार का मसाला बनाने के लिए सौंफ, मेथी दाना, सरसों को हल्का भून लें और दरदरा पीस लें. अब इसमें कलौंजी, लाल मिर्च, नमक, हल्दी और हींग मिलाएं. पीली सरसों समेत अन्य सूखे साबुत मसालों को एक साथ मिलाकर मिक्सर की मदद से पीस लें.

अब एक कड़ाही में तेल को धीमी आंच पर गर्म करें और कड़ाही में हल्दी, हींग और भाप में पके कटहल डालकर चम्मच से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें और इसके बाद गैस बंद कर दें. अब कटहल में पिसे हुए मसाले मिलाएं. पिसे मसाले मिलाने के बाद कड़ाही में लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, अदरक पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. अब आपका अचार बिलकुल तैयार है.

लॉग लाइफ के लिए अपनाएं ये टिप्स
कटहल के अचार को लंबे समय तक चलाने के लिए अचार को साफ कांच और सूखे जार में भरें और जार को धूप में 4 से 5 दिनों तक रखें. ध्यान दें कि, इसे पानी और नमी से बचाकर रखें, नहीं तो अचार खराब हो सकता है. इससे इसका बेहतरीन स्वाद मिलेगा. अब तैयार के अपका कटहल का अचार इसे आप चावल या रोटी के साथ खाए.

ये भी पढ़ें: