Advertisement

मुंबई से दिल्ली तक... गहनों की खरीदारी के लिए मशहूर हैं ये होलसेल बाजार

भारत के इन मशहूर ज्वेलरी बाजारों में ट्रेडिशनल से लेकर ट्रेंडी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी तक की शानदार रेंज मिलती है. जानें मुंबई, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद के फेमस ज्वेलरी मार्केट्स के बारे में.

Wholesale Jewellery Markets in India
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

भारत में गहनों का शौक काफी पुराना है. त्योहार हो, शादी हो या कोई खास मौका, एथनिक आउटफिट के साथ ज्वेलरी लुक को और खूबसूरत बना देती है. यही वजह है कि देश के कई शहरों में ऐसे बाजार हैं, जहां पारंपरिक गहनों से लेकर लेटेस्ट आर्टिफिशियल ज्वेलरी तक की बड़ी रेंज मिलती है. खास बात यह है कि कई बाजार होलसेल खरीदारी के लिए भी जाने जाते हैं, जहां ट्रेंडिंग डिजाइन अपेक्षाकृत किफायती कीमतों में मिल सकते हैं. आइए जानते हैं देश के कुछ ऐसे ही मशहूर ज्वेलरी बाजारों के बारे में.
 

दिल्ली का दरीबा कलां
पुरानी दिल्ली का दरीबा कलां ज्वेलरी खरीदने के लिए मशहूर है. यहां जड़ाऊ, कुंदन और मीनाकारी ज्वैलरी के साथ सोने, चांदी और डायमंड के गहने मिलते हैं. आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए सदर बाजार, लाजपत नगर और करोल बाग भी अच्छे विकल्प हैं.

अहमदाबाद का मानेक चौक
अहमदाबाद का मानेक चौक दिन के अलग-अलग समय में अलग रूप में नजर आता है. यहां दोपहर से शाम तक सोने-चांदी की ज्वेलरी का कारोबार होता है. आर्टिफिशियल ज्वेलरी में पोल्की और कुंदन से लेकर सोने-चांदी के कड़े, पायल और नेकलेस सेट तक मिल सकते हैं.

मुंबई की जवेरी मार्केट
मुंबई की जवेरी मार्केट देश के पुराने और बड़े ज्वेलरी बाजारों में गिनी जाती है. यहां पोल्की झुमके, कंगन, चूड़ियां, एंटीक ज्वेलरी, कुंदन और ब्राइडल सेट से लेकर सोने, हीरे और कीमती रत्नों के गहने मिलते हैं. यह बाजार करीब 150 साल पुराना माना जाता है.

जयपुर का जौहरी बाजार
गुलाबी शहर जयपुर का जौहरी बाजार पारंपरिक राजस्थानी ज्वेलरी के लिए खास पहचान रखता है. यहां कुंदन, पोल्की और मीनाकारी के खूबसूरत डिजाइन मिलते हैं. सोने-चांदी के गहनों के साथ कीमती रत्नों और डायमंड ज्वेलरी की भी अच्छी रेंज यहां देखने को मिलती है. हवा महल घूमने जाएं तो इस बाजार को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं.

कोलकाता का बोबाजार
कोलकाता का बोबाजार बेहद पुराना और ऐतिहासिक बाजार है. इसे शहर का प्रमुख ज्वेलरी इलाका भी कहा जाता है. यहां खासतौर पर पारंपरिक सोने के आभूषणों की कई दुकानें हैं. सोने और चांदी के गहनों के साथ यहां ज्वेलरी बनाने वाले कारीगरों की दुकानें भी मिलती हैं.

हैदराबाद का बेगम बाजार
हैदराबाद का बेगम बाजार करीब 400 साल पुराना माना जाता है. यह बाजार सिर्फ ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि मसाले, बर्तन, सूखे मेवे और घरेलू सामान के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां बड़ी संख्या में दुकानें मौजूद हैं, जहां अलग-अलग तरह के गहने मिल सकते हैं.
 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement