आज है वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे. ये दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है. खास कर उनके लिए जो इस दिन अपनी क्रश को प्रपोज करने का सोच रहे हैं.
आप चाहें तो उन्हें नॉर्मल मैसेज भी भेज सकते हैं, जैसे हर कोई करता है. हर दूसरा इंसान आज मैसेज के जरिए अपनी बात कह देता है. लेकिन आज हम आपको वह तरीके बताने जा रहे हैं, जिसको देख कर आपकी क्रश आपसे इंप्रस हो जाएगी और 99.99 प्रतिशत उम्मीद है कि वह आपको हां कह दें.
1. इस बार लंबे मैसेज का लें सहारा, लेकिन WhatsApp के जरिए नहीं बल्कि हाथ से लिखा खत और फूल चुनें
मार्केट से डिजाइनर या एस्थेटिक पेपर खरीद कर ले आएं. उस पेपर पर अपनी बात लिखें. आप चाहें तो डिजाइन के लिए Canva का सहारा भी ले सकते हैं. थोड़ी शायरी और थोड़ा खत में प्यार भरें, जैसे 90 की फिल्मों में होता था और उनके पते पर फूलों के साथ भेजवा दें. तरीका भले पुराना है पर असरदार साबित हो सकता है. वह आपके एफर्ट्स को जरूर सराहेंगे.
2. सरप्राइज के साथ रखें अपनी बात
किसी शांत कैफे, पार्क या पसंदीदा जगह पर मिलने का प्लान करें. लड़कियों को छोटे-छोटे एफर्ट्स अच्छे लगते हैं. क्रश को पिक करने के लिए कैब भेजें. जैसे ही वह टेवल पर आएं उन्हें फूल दें. फूल देखते ही उनका मन खुश हो जाएगा. बस बातों ही बात में उनकी इम्पोटेंस अपनी जिंदगी में बताना शुरू कर दें और मौका देख कर सच्चाई से अपनी बात रख दें. हो सकता है वह तुरंत हां न कहें लेकिन दोस्ती की शुरूआत कर सकती हैं.
3. यादों का मिनी टूर करवाएं
एक छोटा सा गिफ्ट दें जो उनकी पसंद या याद से जुड़ा हो, जैसे की पसंदीदा चॉकलेट, किताब, या कोई ऐसी चीज जो यूनिक हो और उनको इमोशनली पसंद आए. इस बात का ख्याल भी रखें कि उनकी पर्सनैलिटी से मैच करता हुआ ही भेजे क्योंकि ये ज्यादा असर करता है.
4. प्यारा सा वीडियो रिकार्ड करके भेजे
कभी-कभी छोटी सी कोशिश एक बड़ा असर छोड़ जाती है. फोन में वीडियो के जरिए अपनी बात रिकार्ड करें. शुरूआत इधर-उधर की बात से करें, जैसे 'तुम तो जानती हो कि मैं कितना केयरलेस हूं, और जब तुम पास होती हो तो मैं और केयरलेस हो जाता हूं क्योंकि तुम्हारे अलावा उस वक्त मुझे कुछ दिखाई नहीं देता. लेकिन तुमसे वादा करता हूं तुम्हारा सबसे ज्यादा ख्याल रखूंगा... I Love YOu'. टाइप्स कुछ भेज दें. हो सकता है ये उनके चेहरे पर स्माइल ला दें और वह आपको तुरंत कॉल कर के हां बोल दें.
अगर वह हां नहीं कहते हैं तो नाराज या दुखी न हों. जैसे आपको प्रपोज करने का हक है, वैसे ही उन्हें मना करने का भी हक है. आपको आपके लायक पार्टनर भविष्य में जरूर मिलेगा, जो आपको समझेगा.
ये भी पढ़ें