Chicken Keema Idli Recipe: इडली के साथ करना चाहते हैं कुछ नया, तो ट्राई करें ये फ्यूजन और बनाएं.. चिकन कीमा इडली

चिकन कीमा इडली स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल है. अगर आप अपने नाश्ते या ब्रंच में कुछ नया और खास ट्राय करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर बनाकर देखें.

Chicken Keema Idli Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

साउथ इंडियन खानपान अपने बेहतरीन स्वाद और हल्केपन के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. डोसा, उत्तपम, अप्पम और इडली जैसी डिश न केवल स्वादिष्ट होती हैं बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती हैं. इनमें से इडली सबसे लोकप्रिय नाश्तों में से एक है, जिसे चावल और उड़द दाल के खमीर वाले बैटर से तैयार करके भाप में पकाया जाता है. यही वजह है कि यह हल्की, सुपाच्य और हेल्दी मानी जाती है. आमतौर पर इडली शाकाहारी रूप में बनाई जाती है, लेकिन अगर आप कुछ नया और फ्यूजन ट्राय करना चाहते हैं तो चिकन कीमा इडली एक शानदार ऑप्शन हो सकता है.

चिकन कीमा इडली पारंपरिक इडली का एक दिलचस्प और स्वाद से भरपूर वर्जन है. इसमें मुलायम और स्पंजी इडली के बीच मसालेदार चिकन कीमा की परत डाली जाती है, जो इस डिश को और भी खास बना देती है. चिकन लवर्स के लिए यह रेसिपी किसी ट्रीट से कम नहीं है, क्योंकि इसमें इडली की हल्कापन और चिकन कीमा का मसालेदार स्वाद दोनों का बेहतरीन मेल मिलता है.

तैयार करें मसालेदार चिकन कीमा
इस रेसिपी की शुरुआत चिकन कीमा तैयार करने से होती है. इसके लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें जीरा, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें. इसके बाद बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें. जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर और आवश्यक मसाले डालें. 

थोड़ी देर तक पकाते हुए मिश्रण को अच्छी तरह मैश करें ताकि मसाला स्मूद ग्रेवी जैसा बन जाए. अब इसमें चिकन कीमा डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं. आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे गार्निश कर दें. आपका स्वादिष्ट चिकन कीमा तैयार है.

ऐसे बनाएं चिकन कीमा इडली
अब इडली बनाने के लिए इडली मेकर लें और उसमें सबसे पहले इडली बैटर की एक परत डालें. इसके ऊपर तैयार चिकन कीमा की परत फैलाएं और फिर उसके ऊपर दोबारा बैटर की परत डाल दें. इडली मेकर को ढककर 10–15 मिनट तक स्टीम करें. जब इडली अच्छी तरह पक जाए तो इसे गरमा-गरम सांबर और नारियल की चटनी के साथ परोसें.

 

Read more!

RECOMMENDED