Tips To Get Flowering in Mogra: सिर्फ एक आलू मोगरे को फूलों से भर देगा, नोट कर लें इस्तेमाल करने का तरीका

अप्रैल का महीना मोगरे के लिए बहुत अहम होता है. इस समय गर्मी बढ़ने लगती है, इसलिए पौधे को सही मात्रा में पानी देना जरूरी है. मिट्टी सूखने न दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी न डालें.

5-6 दिनों में फूलों से भर जाएगा मोगरे का पौधा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST
  • आलू का ये नुस्खा करेगा कमाल
  • प्रूनिंग और देसी खाद से मोगरा देगा जबरदस्त फूल

अगर आपके घर में लगा मोगरा (जैस्मिन) का पौधा हरा-भरा तो है लेकिन उसमें फूल नहीं आ रहे, तो आपको उसमें आलू से बना फर्टिलाइजर डालने की जरूरत है. मोगरे के पौधे में फूल बढ़ाने के लिए आलू का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है. चलिए जानते हैं मोगरा में ज्यादा फूल पाने के लिए आलू की खाद कैसे बना सकते हैं.

अप्रैल में मोगरे की देखभाल कैसे करें?
अप्रैल का महीना मोगरे के लिए बहुत अहम होता है. इस समय गर्मी बढ़ने लगती है, इसलिए पौधे को सही मात्रा में पानी देना जरूरी है. मिट्टी सूखने न दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी न डालें.

इसके अलावा पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे अच्छी धूप मिले, क्योंकि मोगरे को खिलने के लिए धूप बहुत जरूरी होती है.

मोगरे के पौधे में नई टहनियां (ब्रांचेस) तभी निकलती हैं जब उसकी समय-समय पर प्रूनिंग की जाए. सूखी और पुरानी टहनियों को काटते रहें, इससे नई ग्रोथ होती है और फूल आने की संभावना बढ़ जाती है.

मोगरा तेजी से कैसे बढ़ता है?
नियमित पानी दें
अच्छी धूप में रखें
महीने में 1-2 बार जैविक खाद डालें
समय-समय पर प्रूनिंग करें

कैसे बनाएं आलू की खाद?

  • इसके लिए सबसे पहले एक आलू को अच्छी तरह ग्राइंड कर लें. आप चाहें तो इसके छिलकों का भी उपयोग कर सकते हैं.

  • अब इस पेस्ट या छिलकों को पानी में डालकर 3 से 4 दिनों के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद इस पानी को छान लें और छिलकों को अलग कर दें. तैयार पानी को एक बर्तन में भरकर पौधों में डालें.

  • इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल महीने में दो बार करें. ऐसा करने से पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और वह तेजी से फूल देने लगता है.

पौधों को हरा-भरा रखने के टिप्स
हर पौधे की तरह मोगरे को भी सही पोषण और देखभाल की जरूरत होती है. मिट्टी में पोषक तत्व बनाए रखने के लिए ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें. साथ ही पौधे को साफ-सुथरा रखें और सूखे पत्तों को हटाते रहें.

मोगरे की कटिंग कब करनी चाहिए?
मोगरे की कटिंग (नई पौध तैयार करने के लिए) आमतौर पर फरवरी से अप्रैल के बीच करना सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय मौसम अनुकूल होता है और नई जड़ें जल्दी विकसित होती हैं. अगर आप इन आसान तरीकों को अपनाते हैं, खासकर आलू से बने फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका मोगरा जल्द ही फूलों से लद जाएगा. सही समय पर देखभाल और थोड़ी मेहनत से आप अपने घर को खुशबू से भर सकते हैं.
 

ये भी पढ़ें

 

    Read more!

    RECOMMENDED