Advertisement

एक बार जरूर ट्राई करें ये राजवाड़ी चाय, दूसरी और चाय पीना भूल जाएंगे, बनाना भी है आसान

अगर आप इस सर्दी खुद को कुछ शाही पीना चाहते हैं, तो राजवाड़ी चाय जरूर ट्राय करें. यकीन मानिए, इसका स्वाद आपको रेगुलर चाय से हमेशा के लिए दूर कर देगा.

Rajwadi Chai
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST
  • केसर और मसालों से बनी शाही चाय
  • सर्दियों में घर पर ऐसे बनाएं ये चाय

सर्दियों की ठंडी सुबह हो या शाम. गर्मागर्म चाय न हो, तो मौसम का मजा अधूरा लगता है. चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक आदत, एक सुकून और एक एहसास है. अदरक-इलायची वाली आम मसाला चाय तो हर घर में बनती है, लेकिन अगर आप इस सर्दी कुछ अलग, कुछ शाही ट्राय करना चाहते हैं तो राजवाड़ी चाय आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है.

क्या है राजवाड़ी चाय?
राजवाड़ी चाय राजस्थान और गुजरात की शाही रसोई से निकली एक खास किस्म की चाय है. राजवाड़ी शब्द ही इसके रॉयल अंदाज को बयां करता है. यह चाय मसालों, केसर और कैरामेलाइज़्ड शुगर के मेल से तैयार होती है, जो इसे आम चाय से कहीं ज्यादा रिच और खुशबूदार बनाती है.

क्यों खास है राजवाड़ी चाय?
राजवाड़ी चाय की खासियत इसका फ्लेवर है. इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि शरीर को गर्म रखने में भी मदद करते हैं. केसर की हल्की-सी खुशबू और कैरामेलाइज़्ड चीनी की मिठास इसे एक लग्जरी ड्रिंक का अहसास देती है. यही वजह है कि एक बार पीने के बाद लोग इसे बार-बार बनाना चाहते हैं.

राजवाड़ी चाय में कौन से मसाले डाले जाते हैं

  • लौंग

  • काली मिर्च

  • हरी इलायची

  • सौंठ या ताजा अदरक

  • सौंफ

इन सभी को दरदरा कूटकर इस्तेमाल किया जाता है ताकि मसालों के तेल और खुशबू पूरी तरह बाहर आ सकें. इसके अलावा केसर के धागे और कैरामेलाइज़्ड शुगर इसे शाही टच देते हैं. यह नमकीन, मठरी, कचौरी या मीठे स्नैक्स के साथ खूब जंचती है.

घर पर ऐसे बनाएं राजवाड़ी चाय

मसाला तैयार करें: लौंग, काली मिर्च, इलायची, अदरक और सौंफ को कूट लें.

चीनी कैरामेलाइज करें: पैन में चीनी और थोड़ा पानी डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.

बेस तैयार करें:  इसमें पानी, चायपत्ती और मसाला डालकर 2 मिनट उबालें.

दूध और केसर डालें: दूध और केसर डालकर अच्छी तरह उबालें.

छानकर परोसें:  गर्मागर्म राजवाड़ी चाय बनकर तैयार है.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement