वास्तु शास्त्र में हर काम को करने के लिए अलग-अलग समय बताया गया है. यदि हम इन बताए गए नियमों का पालन करें तो हर कार्य में सफलता मिलती है. यदि कोई वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके सामने परेशानियों का ढेर लग जाता है. वास्तु शास्त्र में सूर्यास्त के बाद शाम के समय को बेहद खास बताया गया है. वास्तु शास्त्र में सूर्यास्त के बाद कुछ कामों करना अशुभ माना जाता है. शाम के समय इन कामों को करने से मां लक्ष्मी नाराज होकर घर के दरवाजे से लौट जाती हैं. बार-बार इन कामों को करने से व्यक्ति कंगाल हो जाता है. इसके साथ ही कई और परेशानियां घेर लेती हैं. आपको मालूम हो कि शाम के समय घर में पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह की एनर्जी एक्टिव रहती है. ऐसे में शाम के समय यदि किसी काम को करना है तो वास्तु शास्त्र के नियमों का जरूर पालन करना चाहिए. आइए जानते हैं शाम के समय किन 5 कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए.
1. घर में शाम के समय न लगाएं झाड़ू
वास्तु शास्त्र के मुताबिक शाम के समय कभी भी घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करना अशुभ होता है. यदि कोई बार-बार ऐसा करता है तो इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. घर में पैसों की कमी होनी शुरू हो जाती है और देखते ही देखते व्यक्ति कंगाल हो जाता है. ऐसी मान्यताहै कि शाम के समय पॉजिटिव एनर्जी घर के अंदर प्रवेश करती है. ऐसे में शाम के समय घर की साफ-सफाई से अधिक घर के माहौल को शांत और व्यवस्थित रखने में ध्यान देना चाहिए.
2. शाम होने पर इन जगहों को अंधेरे में न रखें
शाम होते ही घर में हल्की रोशनी जरूर कर देनी चाहिए. शाम के समय घर के मुख्य द्वार, पूजा घर या फिर किचन को भूलकर भी अंधेरे में नहीं रखना चाहिए. मान्यताओं के मुताबिक इन जगहों में यदि कोई अंधेरा रखता है तो उसकी जिंदगी में निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. आपको मालूम हो कि पुराने जमाने के लोग शाम के समय अपने घरों में दीपक जलाते थे. जब आप इन जगहों पर रोशनी रखते हैं तो पूरे घर में ही पॉजिटिव माहौल बना हुआ रहता है.
3. शाम के समय मुख्य द्वार न रखें बंद
शाम के समय घर के मुख्य द्वार को बंद नहीं रखना चाहिए. कुछ देर के लिए ही सही लेकिन घर के मुख्य द्वार को खुला हुआ रखना चाहिए. ऐसा करना शुभ माना जाता है. मान्यताओं के मुताबिक यदि आप मुख्य द्वार को खुला हुआ रखते हैं तो पॉजिटिव एनर्जी और माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं.
4. शाम के समय न करें बहस या लड़ाई-झगड़ा
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शाम के समय कभी भी घर में न किसी से ऊंची आवाज में बात करना चाहिए और न ही किसी से बहस या फिर झगड़ा करना चाहिए. यदि कोई ऐसा करता है तो अशुभ परिणाम झेलने पड़ते हैं. शाम के समय घर में बहस या लड़ाई-झगड़ा करने से घर का माहौल निगेटिव हो सकता है और साथ ही फैमिली मेंबर्स के बीच स्ट्रेस भी बढ़ने लगता है.
5. शाम के समय भूलकर नहीं सोना चाहिए
घर के बड़े-बुजुर्ग कहते रहे हैं कि शाम के समय न तो हमें सोना चाहिए और न ही बिस्तर पर लेटना चाहिए. वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करना अच्छा नहीं माना गया है. यदि कोई शाम के समय सोता है या फिर बिस्तर पर लेटता है तो उसके शरीर में आलस बढ़ने लगता है. व्यक्ति के एनर्जी पर भी बुरा असर पड़ता है. शाम के समय पूजा-पाठ करें, घर के सदस्यों के साथ समय बिताएं या फिर कोई छोटी-मोटी एक्टिविटी करें.