रियूनियन हमेशा काफी इमोशनल होती है. किसी से कई साल बाद मिलने के एहसास बेहद अलग और सुखद होता है. और ये एहसास उनके लिए और भी बढ़ जाता है जो बुजुर्ग होते हैं. भाई-बहनों के बीच का बंधन बिना किसी टाइमलाइन का होता है. आप अपने भाई या बहन को 10 साल बाद भी उतना ही प्यार करते हैं जितना बचपन में करता हैं.
अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपने छोटे भाई से करीब 20 साल बाद मिल रही है. उनका ये प्यार और स्नेह देखकर हर कोई भावुक हुए जा रहा है.
20 साल बाद अपने भाई से मिली बहन
इस वीडियो का गुरप्रीत सिंह के नाम के क्रेडिट से पोस्ट किया गया है. वीडियो पर कैप्शन में लिखा गया, "मेरी दादी 20 साल बाद अपने छोटे भाई के साथ फिर से मिल रही हैं”. बता दें, इस वीडियो में एक सिख बुजुर्ग अपनी बड़ी बहन का इंतजार करते हुए खड़ा दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही वे अपनी 20 साल बड़ी बहन से मिलते हैं, दोनों एक-दूसरे को गले से लगा लेते हैं.
लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो
इस वीडियो को 18 घंटे पहले इंस्टाग्राम पेज sikhexpo पर पोस्ट किया गया था. अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को 68,000 से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं. वीडियो को देखकर अब सोशल मीडिया पर लोग खूब इमोशनल हो रहे हैं.
एक यूज़र लिखता है, "यह ऐसा कंटेंट है जिसे में हर रोज देख सकता हूं.” वहीं एक और यूज़र लिखता है, "ये बहुत खूबसूरत वीडियो है. मुझे इसे देखकर रोना आ रहा है. मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं.” वहीं एक अन्य लिखता है, “इंटरनेट पर इससे खूबसूरत कुछ नहीं है.”