Lightning Strikes Clock Tower In Mecca
Lightning Strikes Clock Tower In Mecca
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता है. कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देख कर हंसी आ जाती है तो कई वीडियो दिल दहलाने वाले होते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो सऊदी अरब का बताया जा रहा है. वीडियो में मक्का के ऐतिहासिक और खूबसूरत ‘क्लॉक टॉवर' पर आसमानी बिजली गिरने का दिल दहला देने वाला मंजर है. ये वीडियो वायरल हो गया है और अब तक इसे करीब 13 लाख लोग देख चुके हैं.
इस वीडियो में क्लॉक टॉवर पर आसमानी बिजली गिरते हुए देख सकते हैं, वीडियो में बिजली के गिरने का मंजर काफी डरावना है. यह अपनी तरह का अनूठा और अद्भुत वीडियो है. इस वी़डियो को देखने के बाद लोग चौंक रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो को MulhamH नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है, शेयर होते ही ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो पर कई यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में बहुत ही डरावना है.
अल अरबिया के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के कई हिस्से "दशकों में सबसे गर्म मौसम" की मार झेल रहे हैं. संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) केमुताबिक, जुलाई में लगभग 30 सालों में संयुक्त अरब अमीरात ने अपने सबसे गर्म मौसम का अनुभव किया. विशेषज्ञों ने संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब में बारिश को "भारतीय मानसून " का असर बता रहे हैं.