How To Remove Smell From Water Bottle: रोज धोने के बाद भी पानी की बोतल से आती है बदबू? जान लें मिनटों में दूर करने का तरीका... नहीं आएगी Bad smell!

अगर आपकी पानी की बोतल को रोज धोने के बाद भी उसमें से अजीब सी बदबू आती है, तो इसे सिर्फ सफाई की कमी समझने की गलती न करें. इसके पीछे बोतल के ढक्कन में फंसी नमी और प्लास्टिक में होने वाली रासायनिक प्रक्रिया भी जिम्मेदार हो सकती है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

water bottle
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

जिम, ऑफिस या सफर के दौरान ज्यादातर लोग एक ही पानी की बोतल का बार-बार इस्तेमाल करते हैं. कई बार ऐसा होता है कि बोतल को रोज साफ करने के बावजूद उसमें से अजीब सी बदबू आने लगती है. ऐसे में अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह पानी के स्वाद और सेहत दोनों पर असर डाल सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं बोतल साफ करने के सही तरीके के बारे में.

क्यों आने लगती है बोतल से बदबू?
बोतल के ढक्कन के धागों और छोटे-छोटे खांचों में अक्सर पानी और नमी फंस जाती है. जब बोतल को पूरी तरह सूखने से पहले ही बंद कर दिया जाता है, तो उसके अंदर नमी बनी रहती है. इससे ऐसा वातावरण तैयार हो जाता है, जहां प्लास्टिक और दूसरे पदार्थ धीरे-धीरे टूटने लगते हैं. इसी प्रक्रिया के कारण बोतल से सीलन या प्लास्टिक जैसी गंध आने लगती है.

रिसर्च में क्या सामने आया?
ज्यादातर पानी की बोतलें पॉलीइथिलीन नामक पदार्थ से बनाई जाती हैं. यह मजबूत जरूर होता है, लेकिन लंबे समय तक पानी और रोशनी के संपर्क में रहने पर इसमें रासायनिक बदलाव होने लगते हैं. इस दौरान कुछ ऐसे तत्व बनते हैं, जो बदबू पैदा करते हैं और पानी का स्वाद भी खराब कर सकते हैं. हल्की रोशनी भी इस प्रक्रिया को तेज कर सकती है.

बदबू से कैसे बचें?
इस समस्या से बचने के लिए बोतल धोने के तुरंत बाद उसे बंद न करें. पहले बोतल और ढक्कन को अलग-अलग रखकर पूरी तरह सूखने दें. इससे अंदर की नमी खत्म हो जाती है और हवा का प्रवाह बना रहता है. साथ ही, बोतल को तेज धूप में रखने से बचें, क्योंकि इससे रासायनिक प्रक्रिया और तेज हो सकती है. अगर बोतल में पहले से तेज गंध आ रही है, तो उसे कुछ समय तक पानी में भिगोकर अच्छी तरह साफ करें. इससे बदबू पैदा करने वाले तत्व काफी हद तक हट सकते हैं और बोतल दोबारा इस्तेमाल के लिए बेहतर हो जाती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED