मां के प्यार से दूर एक नन्हे बंदर की भावुक कहानी ने दुनियाभर के लोगों का दिल छू लिया है. जापान के एक चिड़ियाघर में रहने वाले सात महीने के मकाक ‘पंच’ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. मां की कमी को महसूस करता यह छोटा बंदर हर समय एक सॉफ्ट टॉय से चिपका रहता है. उसकी मासूमियत और अकेलापन लोगों को भावुक कर रहा है. चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी.
सोशल मीडिया पर छाया पंच मंकी
पंच मंकी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उस पर जमकर प्यार लुटाया. मां की ममता और सुरक्षा की तलाश में वह एक स्टफ्ड खिलौने को अपने साथ रखता है. कई लोग इस दृश्य को देखकर भावुक हो रहे हैं और इसे मां के महत्व से जोड़कर देख रहे हैं. नन्हे पंच की यह भावनात्मक जर्नी लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है.
क्या है पंच की असली कहानी?
पंच जापान के Ichikawa City Zoo में रहता है. जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था. इसके बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे हाथों से पालकर बड़ा किया. मां की कमी के कारण वह एक सॉफ्ट टॉय से गहराई से जुड़ गया, जो उसके लिए सुरक्षा और सुकून का सहारा बन गया है. एक अकेले और छोड़े गए नन्हे बंदर से शुरू हुई यह कहानी अब अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुकी है. इसमें भावनाएं भी हैं और पशु संरक्षण से जुड़ा बड़ा सवाल भी. फिलहाल पंच चिड़ियाघर में सुरक्षित है, लेकिन उसकी कहानी हर दिन लोगों के दिलों को छू रही है.
भारत में मंकी पंच को लेकर छाया ट्रेंड
गूगल ट्रेंड्स के डेटा से पता चलता है कि भारत में मंकी पंच की सर्चिंग 19 फरवरी से होने लगी थी. इसके बाद यह सर्चिंग बढ़ती ही गई. 21 फरवरी की शाम 4:30 बजे मंकी पंच की सर्चिंग खूब बढ़ी. दुनियाभर में देखा जाए तो इसकी सर्चिंग सुबह के समय ज्यादा होती है. दुनियाभर में मंकी पंच के बारे में 17 फरवरी से ही सर्चिंग होने लगी थी. इसके बाद 22 फरवरी की सुबह 4:30 बजे इसकी सर्चिंग का लेवल 99 पर पहुंच गया था.
ये भी पढ़ें:
अंगूरों को सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं, जानें सफाई का सही तरीका, सेहत बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स