grapes cleaning tips
grapes cleaning tips
How To Clean Grapes: अंगूर स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. अंगूर एक ऐसा फल है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसे खाने के कई फायदे हैं, लेकिन आपके शरीर को ये फायदे तभी मिलेंगे जब आप अंगूर को अच्छी तरह साफ करके खाएंगे. बिना धोए इन्हें खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि अंगूर को सही तरीके से साफ किया जाए, ताकि आप सुरक्षित और स्वस्थ रहे. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अंगूर साफ करने का सही तरीका क्या है.
अंगूर को साफ करना क्यों जरूरी
दरअसल, अंगूर की खेती में फसल को कीटों से बचाने के लिए कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार ये रसायन फल की सतह पर रह जाते हैं. ऐसे में इन्हें सिर्फ सादे पानी से धोना काफी नहीं है. अगर कीटनाशकों के अवशेष शरीर में चले जाते हैं, तो समय के साथ एलर्जी, पेट दर्द या यहां तक कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए उचित सफाई बेहद जरूरी है.
अंगूर साफ कैसे करें?
नमक से साफ करने का तरीका
अंगूर को साफ करने का आसान तरीका है नमक वाले पानी का इस्तेमाल. इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं. अब अंगूर को 15 से 20 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें. नमक पानी में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है. इसके बाद साफ पानी से दोबारा धो लें.
बेकिंग सोडा से अंगूर करें साफ
1 लीटर पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. अब अंगूरों को इस घोल में 10 से 15 मिनट तक भिगोकर रखें, फिर उन्हें हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से दोबारा अच्छी तरह धो लें. इस तरीके से अंगूर की सतह पर मौजूद काफी मात्रा में केमिकल कम किए जा सकते हैं. अब यह खाने के लिए एकदम सुरक्षित है.
सफेद सिरका भी बड़ा कारगार
सफेद सिरका अंगूर को साफ करने बढ़िया तरीका है. 1 लीटर पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. अंगूर को इसमें 10 से 15 मिनट तक भिगोएं. सिरका कीटाणुओं को मारने में मदद करता है और सतह पर चिपके अवशेष को निकालता है.
ये भी पढ़ें: