Right time to introduce Girlfriend: क्या आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार वालों से मिलवाना चाहते हैं और सही मौके की तलाश में हैं? अगर हां तो अब बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड को परिवार से कब और कैसे मिलवाना चाहिए. अगर आपने अपनी गर्लफ्रेंड को इस तरीके से मिलवा दिया, तो रिश्ता पक्का ही समझें.
डेट करते समय हो गया हो
आप अपनी कम गर्लफ्रेंड डेट करने में कम से कम 6 महीने से 1 साल का समय लें. ताकि आप एक दूसरे की आदतों, सोच और व्यवहार को अच्छे से समझ पाएं. जल्दबाजी में लिया गया ये फैसला अक्सर गलत साबित हो सकता है. इसलिए रिश्ता हो या शादी, सोच समझकर और समय लेकर ही आगे बढ़ें.
जब एक-दुसरे के साथ भविष्य देखने लगें
जब तक रिश्ता फ्यूचर को लेकर साफ और मजबूत न हो, तब तक ऐसी बड़ी जिम्मेदारियों से बचना ही ठीक है. इससे दोनों को सोचने और समझने का पूरा समय मिलता है.
घर वालों की पसंद और नापसंद जानें
प्रेमिका के घरवालों से मुलाकात करने जाने से पहले उनकी पसंद-नापसंद, उनकी हॉबीज और उनकी इच्छाओं के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर रखें. इससे आपको यह फायदा होगा कि आप उनसे एक बहुत ही अच्छे माहौल में बिना डरे बात कर पाएंगे और आपको किसी बात की झिझक नहीं होगी.
अच्छे कपड़े पहन कर जाएं
कई बार होता है कि हम अपनी बातों से न सही लेकिन अपने लुक्स से भी लोगों को प्रभावित कर देते हैं. इसलिए हो सके तो कैजुअल कपड़े पहनकर ही लड़की के घरवालों से मिलने के लिए जाएं, इससे उसके परिवार पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ेगा और आप भी बहुत स्मार्ट दिखोगे.
सोच-समझ कर मिलाएं
अगर रिश्ता अभी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है और बार-बार बहस या ब्रेकअप जैसी बातें हो रही हैं, तो ऐसे में घरवालों से मिलवाना प्रेशर बढ़ा सकता है. परिवार वालों से मिलवाने में थोड़ा वक्त लें.
ये भी पढ़ें: