सावन का महीना चल रहा है. इस दौरान हर जगह कांवड़िए दिखाए दे रहे हैं और भोलेनाथ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. इस दौरान अलग--अगल तरह के शिव भक्त देखने को मिल रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के औरैया में भी एक अनोखा शिव भक्त दिखाई दिया. ये अनोखा शिव भक्त कैदी के कपड़ों में हर हर महादेव के नारे लगा रहा. चलिए इसके पीछे की वजह जानते हैं?
बेड़ियों वाला शिव भक्त-
यूपी के औरैया में बेड़ियों में जकड़ा शिव भक्त पहुंचा. इस अनोखे शिव भक्त ने देवकली मंदिर पर जल चढ़ाया. इस दौरान उसे जिसने भी देखा, वो दंग रह गया. ये शिव भक्त कानपुर नगर बिठूर से गंगा जल कांवड़ लेकर पैदल आया. ये शिव भक्त ने खुद को कैदी के कपड़े और बेड़ियों में जकड़े हुआ था.
अनोखे भक्त को देखकर हर कोई हैरान-
ये अनोखा शिव भक्त मंगलवार को औरैया के प्रसिद्ध भगवान शंकर के देवकली मंदिर पहुंचा. ये शिव भक्त जैसे ही मंदिर में पहुंचा, लोगों की भीड़ लग गई. लोगों को लगा कि बेड़ियों में जकड़ा एक कैदी भोलेनाथ को जल चढ़ाने आय है. लेकिन जलाभिषेक के बाद जल इस भक्त ने अपनी बात रखी तो हर कोई हैरान रह गया.
कौन है ये अनोखा शिव भक्त?
इस अनोखे शिव भक्त का नाम संदीप कुमार गुप्ता है. संदीप ने बताया कि वो औरैया के चिरौहली के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि वह शनिवार को कांवड़ लेने के लिए बिठूर गया था और कांवड़ लेकर मंगलवार औरैया पहुंचा. उसके ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया.
क्यों बेड़ियों में मंदिर पहुंचे संदीप?
संदीप कुमार ने बताया कि वो कैदियों के कपड़ों और बेड़ियों में भगवान शंकर को जलाभिषेक करके ये संदेश देना चाहते हैं कि कोई भी गुनाह न करे और जेल बहुत बुरी जगह है. इसके साथ ही उनका ये भी कहना है कि जेल में बंद कैदी भी जब कभी जेल से बाहर आएं तो वो फिर से जुर्म न करें.
ये भी पढ़ें: