Kedarnath Snowfall: 5 फीट तक जमी बर्फ, 11 दिन का वक्त... क्या समय पर पूरी हो पाएगी केदारनाथ यात्रा की तैयारी?

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे. इसमें सिर्फ 11 दिन का वक्त बचा है. केदारनाथ में पिछले 3 दिनों से जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. धाम में 5 फीट तक बर्फ जमी हुई है. इससे यात्रा की तैयारियों पर भी असर पड़ रहा है.

Kedarnath Snowfall
gnttv.com
  • रुद्रप्रयाग,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होने वाली है. इस दौरान केदारनाथ धाम की यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने की तारीख तय की गई है. इसके लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है. लेकिन मौसम ने खेल कर दिया है. मौसम का मिजाज बदला है. केदारनाथ धाम में खूब बर्फबारी हो रही है. इसकी वजह से तैयारियों पर असर पड़ रहा है. केदारनाथ धाम में 5 फीट तक बर्फ जमी हुई है.

3 दिन से जबरदस्त बर्फबारी-
केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए तैयारी चल रही है. लेकिन इस बीच मौसम में खेल बिगाड़ दिया है. पिछले 3 दिन से जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है.

भगवान शिव के पवित्र धाम पर इतनी ज्यादा बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से धाम में 5 फीट तक बर्फ जम गई है. लगातार बर्फबारी से यात्रा की तैयारी भी प्रभावित हो रही है.

मौसम साफ होने पर शुरू हुई तैयारियां-
22 अप्रैल से बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने हैं. आज मौसम थोड़ा साफ है और धूप खिली हुई है. लेकिन जमी बर्फ मुसीबत बनी हुई है. लगातार बर्फ हटाने का काम हो रहा है. मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर केदारनाथ धाम में यात्रा को लेकर तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं. 

यात्रा शुरू होनें में सिर्फ 11 दिन का समय-
प्रशासन व स्त्री बद्री केदार मंदिर समिति के श्रमिक मंदिर परिसर सहित रास्तों से बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं. धाम की यात्रा शुरू होने में महल 11 दिन का समय है. इस बीच मौसम साथ देता है तो 11 दिनों के भीतर केदारनाथ धाम सहित पैदल यात्रा मार्ग पर आवश्यक सुविधाएं तीर्थ यात्रियों के लिए जुटा ली जाएंगी.

कब से शुरू होगी चारधाम यात्रा-
इस साल चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खेल दिए जाएंगे. जबकि केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे. बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल से खुलेंगे. तीर्थयात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन 6 मार्च से शुरू हो गया है.

(प्रवीण सेमवाल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED