Advertisement

Mahashivratri Wishes & Quotes 2026: महाशिवरात्रि पर इन संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं, भोलेनाथ हो जाएंगे प्रसन्न

इस साल 16 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. इस खास मौके पर ही भगवान शिव और माता पार्वती एक बंधन में बंध गए थे. इस दिन देशभर के मंदिरों में खास पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन भक्त संदेशों के जरिए अपने नाते-रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देते है. चलिए आपको कुछ अच्छे संदेश बताते हैं, जिससे आप भी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Maha Shivratri 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

महाशिवरात्रि एक प्रमुख हिंदू त्योहार है. इसमें भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह का जश्न मनाया जाता है. इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है. देशभर के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. इस त्योहार में शिव भक्त व्रत भी रखते हैं. शिव मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना भी करते हैं. इस खास दिन हर कोई एक-दूसरे को कोट्स, एसएमएस और व्हाट्सअप के जरिए शुभकामना संदेश भेजते हैं. 

इन संदेशों से भक्तों को दें शुभकामनाएं-
चलिए आपको कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश बताते हैं, जिनका इस्तेमाल इस महाशिवरात्रि के मौके पर आप भी कर सकते हैं.

1. महाशिवरात्रि आई है, खुशियां हर दिल समाई हैं,
शिव के आशीर्वाद से, जीवन में नई राह दिखाई है.
हैप्पी महाशिवरात्रि 2026

2. महाशिवरात्रि का आया त्यौहार,भोले करेंगे सबका उद्धार ॐ नमः शिवाय का कर ले जाप, होगा तेरा बेड़ा पार महाशिवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं.

3. शिव शंकर की पूजा करो, उनका नाम सच्चा धन है, महाशिवरात्रि के इस दिन, बहे जीवन में हर सुख का गान है. महादेव की कृपा आप पर बनी रहे, हर हर महादेव.

4. शिव शंकर की भक्ति के रस में, हर हर महादेव के रंग में रंग के आजा भोले नाथ की शरण में , सारी दुनिया को भूल कर बन्दे महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.

5. काल भी तुम और महाकाल भी तुम लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम शिव भी तुम और सत्य भी तुम! हर हर महादेव! महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं!

6. शिव शंकर के दर पे आके, तू भी थोड़ा नाम कमा उनके चरणों पर सर रख के, तू भी थोड़ा पूण्य कमा हर हर महादेव! हैप्पी महाशिवरात्रि 2026

7. बस एक फूल और एक बेलपत्र, और एक लोटा हो जल की धार इतने में ही भोलेनाथ कर देते हैं हम सबका उद्धार। हैप्पी महाशिवरात्रि 2026!

8. भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहे,
जीवन में सुख-शांति की धारा बहे.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको अपार,
सपने हों पूरे, मिले खुशियों का संसार.

10. सत्यम शिवम सुंदरम, सत्य ही शिव है और शिव ही सुंदर हैं. महाशिवरात्रि की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.

कब है महाशिवरात्रि?
इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी. तिथि के अनुसार महाशिवरात्रि की शुरुआत 15 तारीख को होगी और 16 तारीख को आधे दिन के बाद समाप्त होगी. महाशिवरात्रि की पूजा में रात्रिकाल के चार प्रहर और निशीथ काल का माना जाता है. इस पर्व में उदयातिथि का नियम लागू नहीं होता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement