Advertisement

घर में तुलसी का है पौधा तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकती है धन की हानि

तुलसी का पौधा अगर घर में हो तो हमें आर्थिक, मानसिक और धार्मिक लाभ मिलता है. हिन्दू धर्म में तुलसी को पवित्र माना गया है. लेकिन इसके साथ कुछ जरूरी नियमों का भी ध्यान रखना होता है. ऐसा करके आप अनचाहे नुकसान से बच सकते हैं.

तुलसी पौधा
केतन कुंदन
  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:59 AM IST
  • तुलसी को माना जाता है मां लक्ष्मी का रूप
  • घर में तुलसी है तो रखना होता है जरूरी बातों का ध्यान

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे को धार्मिक महत्व दिया गया है और बहुत पवित्र माना गया है. हर घर में तुलसी की पूजा की जाती है. पूजा-पाठ में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी की रोज पूजा की जाती है उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि रहती है. तुलसी के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है, घर से निगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. लेकिन तुलसी के पौधे को लेकर या तुलसी के पत्तों को लेकर अगर आप कुछ जरूरी नियमों को नहीं जानते और तुलसी के पत्तों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको आर्थिक के साथ-साथ वास्तु से जुड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. हम आपको आज इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे आप तुलसी के पत्तों का सही से इस्तेमाल करके लाभ उठा सकते हैं.

इस दिशा में ही लगाएं तुलसी का पौधा

अगर आपके घर में पहले से तुलसी का पौधा है या आप लगाना चाहते हैं तो दिशा का जरूर ध्यान रखें. ऐसा करके आप वास्तु दोष (Vaastu Dosh)से छूटकारा तो पा ही सकते हैं साथ ही अन्य परेशानियों से भी बच सकते हैं. जब आप तुलसी लगाएं तो इसे उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व की दिशा में ही लगाएं कभी भी घर के दक्षिणी भाग में तुलसी का पौधा न लगाएं साथ ही यह ध्यान रखें कि आसपास गंदगी न हो. ऐसा करने से घर में अशांति फैल सकती है. इसके अलावा तुलसी के पौधे को जब भी छुएं तो बिना नहाए न छुएं और यह ख्याल रखें कि आपने जूते-चप्‍पल न पहने हों. इससे मां लक्ष्‍मी नाराज होती हैं. तुलसी के पत्ते को तोड़ते समय याद रखें कि दिन एकादशी, रविवार और मंगलवार का न हो.

ऐसे मिलेगा धन संबंधी लाभ

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है फिर भी आप धन संबंधी परेशानियों से गुजर रहे हैं तो एक आसान उपाय करके आप लाभ उठा सकते है. इसके लिए तुलसी की जड़ को चांदी के एक ताबीज में धारण करें. ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement