Advertisement

Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम मंदिर में दर्शन अवधि में बड़ा बदलाव... कर्मचारियों के विश्राम पर रखा गया ध्यान... जान लें टाइमिंग नहीं तो होंगे परेशान

सीकर स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. यह बदलाव यहां आने वाले भक्तों को देखते हुए किया गया है. इस नए समय के चलते मंदिर कर्मचारियों को विश्राम करने का समय भी मिल सकेगा.

बाबा खाटू श्याम
gnttv.com
  • सीकर,
  • 04 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

देश के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. सप्ताह में यह मंदिर शनिवार रात 10 से रविवार सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा. मंदिर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंदिर समिति द्वारा यह बड़ा फैसला लिया गया है. आगामी दिनों से यह नई व्यवस्था लागू होगी.

क्यों लिया गया ये फैसला
सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखता है. प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं. रविवार शनिवार व सरकारी अवकाश के दिन यहां आने वाले भक्तों की संख्या लाखों में रहती है. ऐसे में भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रत्येक शनिवार को रात 10 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक मंदिर को बंद रखने का फैसला लिया है.

कर्मचारियों कर सकेंगे विश्राम
यह फैसला कर्मचारियों को विश्राम देने की दिशा में भी बड़ा फैसला है. मंदिर कमेटी के मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि श्याम भक्त नई समय अवधि के दौरान दर्शन के लिए पधारें. मंदिर में आने वाली भीड़ को कंट्रोल करने और कर्मचारियों के राहत देने के लिए मंदिर कमेटी की तरफ से यह फैसला लिया गया है.

लगता है भक्तों का जमावड़ा
खाटू श्याम मंदिर में राजस्थान के अलावा दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड उत्तराखंड गुजरात मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित देश के कोने-कोने से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. प्रतिदिन भक्तों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. 

अवकाश वाले दिन भक्तों की संख्या लाखों में रहती है. साथ ही हर महीने की एकादशी को यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख से ज्यादा रहती है. नई व्यवस्था आगामी दिनों से लागू होगी. ऐसे में बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु नई व्यवस्था के अनुसार खाटू नगरी में पहुंचे. जिससे उनको किसी भी तरह की कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े.

-हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement