Purse Vastu Tips: पर्स में रख लें ये 5 चीजें, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा घन... बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

जिन पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, उनके जीवन में धन, सौभाग्य और सफलता की कोई कमी नहीं रहती. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनमें सकारात्मक और आकर्षक ऊर्जा होती है, जो धन प्राप्ति और आर्थिक उन्नति में सहायक मानी जाती हैं.

Purse Vastu Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

जिन पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, उनके जीवन में धन, सौभाग्य और सफलता की कोई कमी नहीं रहती. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनमें सकारात्मक और आकर्षक ऊर्जा होती है, जो धन प्राप्ति और आर्थिक उन्नति में सहायक मानी जाती हैं. ऐसे में अगर इन चीजों को आप अपने पर्स में रखते हैं, तो यह आपके लिए मां लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करने का माध्यम बन सकती हैं. तो आइए जानते हैं, वास्तु के अनुसार पर्स में कौन सी 5 शुभ वस्तुएं रखने से धन लाभ और समृद्धि प्राप्त होती है.
 
चांदी का सिक्का
पर्स में एक चांदी का सिक्का रखें. यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और आर्थिक स्थिरता लाने में सहायक माना जाता है.

कौड़ियां
कौड़ियां मां लक्ष्मी से जुड़ी मानी जाती हैं. पर्स में इन्हें रखने से धन की कमी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

हल्दी लगे चावल के दाने
चावल को समृद्धि और शुद्धता का प्रतीक बताया गया है. इसके लिए चावल के दानों पर हल्दी लगाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के सामने अर्पित करें. इसके बाद इन दानों को अपने पर्स में रख लें. मान्यता है कि यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है.

दो हरी इलायची
पर्स में दो हरी इलायची रखें. यह व्यापार, लेनदेन और धन आकर्षण के लिए शुभ मानी जाती है.

गोमती चक्र
पर्स में एक छोटा गोमती चक्र रखना शुभ माना जाता है. इससे सैलरी व आय बढ़ने में मदद मिलती है.

पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें
फटे या गले नोट, पुराने बिल या रसीद, मृत लोगों की फोटो, पुराने सिक्के या बंद हो चुके नोट और चमड़े के पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर भूलकर भी न रखें. वरना आने वाले पैसा उल्टे पांव लौट जाता है.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!

RECOMMENDED