Advertisement

Tulsi Puja Vidhi: तुलसी में होते हैं दिव्य गुण... उपासना से घर में आती है सुख-शांति... जानिए सही पूजा विधि

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना जाता है. इसे न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक समझा जाता है बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह औषधीय गुणों से भरपूर है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है. 

Tulsi Puja Vidhi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2025,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST
  • तुलसी के पौधे में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का होता है वास
  • तुलसी के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा हो जाती है दूर 

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है. हर घर में तुलसी की पूजा की जाती है. तुलसी के पौधे में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है. ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी की रोज पूजा की जाती है उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि रहती है. सनातन धर्म में कोई भी पूजा तुलसी की मौजूदगी के बिना पूरी नहीं मानी जाती. तुलसी के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. 

तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का रखें ध्यान 
1. यदि आपके घर में पहले से तुलसी का पौधा है या आप लगाना चाहते हैं तो दिशा का जरूर ध्यान रखें. ऐसा करके आप वास्तु दोष से छूटकारा तो पा ही सकते हैं साथ ही अन्य परेशानियों से भी बच सकते हैं. 
2. जब आप तुलसी लगाएं तो इसे उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व की दिशा में ही लगाएं. कभी भी घर के दक्षिणी भाग में तुलसी का पौधा न लगाएं. 
3. तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि आसपास गंदगी न हो. ऐसा करने से घर में अशांति फैल सकती है. 
4. तुलसी के पौधे को जब भी छुएं तो बिना नहाए न छुएं और यह ख्याल रखें कि आपने जूते-चप्पल न पहने हों. इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. 
5. तुलसी के पत्ते को तोड़ते समय याद रखें कि दिन एकादशी, रविवार और मंगलवार का न हो.

तुलसी के औषधीय गुण
तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं. यह पौधा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इसके औषधीय गुण भी अद्वितीय हैं. तुलसी के पत्तों का उपयोग विभिन्न बीमारियों के इलाज में किया जाता है. यह पौधा घर के वातावरण को शुद्ध करता है और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है.

तुलसी की उपासना विधि
1. तुलसी के पौधे को किसी भी बृहस्पतिवार को घर या आंगन के बीच में लगाना चाहिए. 
2. तुलसी के पौधे को आप अपने सोने के कमरे की बाल्कनी में भी लगा सकते हैं. 
3. सुबह तुलसी के पौधे में जल डालकर उसकी परिक्रमा करनी चाहिए और शाम को तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना उत्तम होता है.
4. तुलसी के पौधे को सुबह दूध व जल से स्नान कराएं, कलावा बांधें.
5. तुलसी के पत्ते हमेशा प्रातः काल ही तोड़ने चाहिए. भगवान विष्णु और उनके अवतारों को तुलसी दल अर्पित करें, लेकिन भगवान गणेश और मां दुर्गा को तुलसी अर्पित न करें.

धन संबंधी लाभ के लिए करें ये उपाय 
यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है फिर भी आप धन संबंधी परेशानियों से गुजर रहे हैं तो एक आसान उपाय करके आप लाभ उठा सकते है. इसके लिए तुलसी की जड़ को चांदी के एक ताबीज में धारण करें. ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement