Advertisement

Shadi Muhurat 2024: 23 सालों के बाद इस वर्ष मई-जून में नहीं होंगी शादियां, जुलाई में कितने दिन हैं शुभ मुहूर्त, नोट कर लें सही तिथि

Marriage Dates: शुक्र उदयावस्था में नहीं हैं यानी शुक्र अस्त हैं तो उस समय में विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं करते हैं. शुक्र के अस्त रहते आप विवाह करते हैं तो वैवाहिक जीवन में कई प्रकार की समस्याएं और दोष उत्पन्न हो सकता है. शुक्र अस्त होने से मई और जून में शादी की शहनाइयां नहीं गूंजेगीं.

Shadi Muhurat 2024
gnttv.com
  • ,
  • 25 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST
  • चातुर्मास में नहीं किए जाते हैं मांगलिक कार्य
  • 17 जुलाई से 11 नवंबर 2024 तक शादी के लिए शुभ मुहूर्त नहीं

हिंदू धर्म के अनुसार शादी-विवाह हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए. मान्यता है कि यदि विवाह शुभ मुहूर्त में किया जाए तो उसमें सभी देवी-देवता सम्मिलित होकर अपना आशीर्वाद देते हैं. इससे शादी के बाद दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है. ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर शादी के शुभ मुहूर्त तय किए जाते हैं.

शुक्र ग्रह का उदित रहना होता है जरूरी
शुक्र ग्रह का सुखमय दांपत्य जीवन के लिए उदित रहना जरूरी होता है. यदि शुक्र उदयावस्था में नहीं हैं यानी शुक्र अस्त हैं तो उस समय में विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं करते हैं. शुक्र के अस्त रहते आप विवाह करते हैं तो वैवाहिक जीवन में कई प्रकार की समस्याएं और दोष उत्पन्न हो सकता है. मेष राशि में शुक्र का अस्त 25 अप्रैल 2024 को सुबह 05 बजकर 19 मिनट पर हो रहा है और 29 जून तक अस्त रहेगा. शुक्र अस्त होने से मई और जून में शादी की शहनाइयां नहीं गूंजेगीं. ऐसा करीब 23 सालों के बाद हो रहा है. इससे पहले वर्ष 2000 में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी. 

जुलाई 2024 में शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
1. 9 जुलाई, दिन मंगलवार, विवाह मुहूर्त 02:28 पीएम से 06:56 पीएम तक.
2. 11 जुलाई, दिन गुरुवार, विवाह मुहूर्त 01:04 पीएम से 12 जुलाई को 04:09 एएम तक.
3. 12 जुलाई, दिन शुक्रवार, विवाह मुहूर्त 05:15 एएम से 13 जुलाई को 05:32 एएम तक.
4. 13 जुलाई, दिन शनिवार, विवाह मुहूर्त 05:32 एएम से 03:05 पीएम तक.
5. 14 जुलाई, दिन रविवार, विवाह मुहूर्त 10:06 पीएम से 15 जुलाई को 05:33 एएम तक.
6. 15 जुलाई, दिन सोमवार, विवाह मुहूर्त 05:33 एएम से 16 जुलाई को 12:30 एएम तक.

चार माह रहेगा चातुर्मास
17 जुलाई 2024 से चातुर्मास का प्रारंभ हो जाएगा. उस दिन देवशयनी एकादशी है. चातुर्मास यानी की आषाढ़, सावन, भाद्रपद और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तक मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. चातुर्मास में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है क्योंकि देवता शयन करते हैं. 12 नवंबर को चातुर्मास का समापन होगा. उस दिन से मांगलिक कार्य शुरू होंगे.

नवंबर 2024 में शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
1. 12 नवंबर 2024, मंगलवार
2. 13 नवंबर 2024, बुधवार
3. 16 नवंबर 2024, शनिवार
4. 17 नवंबर 2024, रविवार
5. 18 नवंबर 2024, सोमवार
6. 22 नवंबर 2024, शुक्रवार
7. 23 नवंबर 2024, शनिवार
8. 25 नवंबर 2024, सोमवार
9. 26 नवंबर 2024, मंगलवार
10. 28 नवंबर 2024, गुरुवार
11. 29 नवंबर 2024, शुक्रवार

दिसंबर 2024 में किस-किस दिन बजेगी शहनाई 
1. 4 दिसंबर 2024, बुधवार
2. 5 दिसंबर 2024, गुरुवार
3. 9 दिसंबर 2024, सोमवार
4. 10 दिसंबर 2024, मंगलवार
5. 14 दिसंबर 2024, शनिवार
6. 15 दिसंबर 2024, रविवार


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement