आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने से फैंस नाखुश हैं. हर फैंस सूर्यवंशी को टीम में देखना चाहते थे. वो चाहते थे कि सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका तो सवाल उठने लगे. इस बीच टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी गंवा दी तो फैंस का गुस्सा भड़क उठा. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं मिला? अभिषेक शर्मा पिछली 12 पारियों में 5 बार जीरो पर आउट हुए हैं. इसके बावजूद भी उनको लगातार मौका मिल रहा है. लेकिन वैभव को डेब्यू तक का मौका नहीं मिला.
12 पारियों में 5 बार जीरो पर आउट-
आयरलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग की. इस सीरीज में संजू सैमसन पूरी तरह से फ्लॉप रहे. जबकि अभिषेक शर्मा ने एक मैच में अच्छी पारी खेली. लेकिन दूसरे मैच में जीरो पर आउट हो गए. अगर टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभिषेक शर्मा की पिछली 12 पारियों पर नजर डालें तो वो 5 बार जीरो पर आउट हुए हैं.
अभिषेक शर्मा ने पिछली 12 पारियों में 220 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाया है. जबकि 5 बार जीरो पर आउट हुए हैं. लेकिन उनको बार-बार टीम में मौका मिल रहा है. फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं मिल रहा है?
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन-
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 72 छक्के लगाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा था. इसके बाद इंडिया ए के साथ श्रीलंका दौरे गए. जहां उन्होंने कई छोटी-छोटी पारियां खेली. लेकिन फाइनल में उन्होंने धमाकेदार 94 रन बनाए.
आयरलैंड में टीम इंडिया का बुरा हाल-
आयरलैंड दौरे के लिए टीम में सूर्यवंशी के चुने जाने के बाद सबको उम्मीद थी कि उनको डेब्यू का मौका मिल जाएगा. लेकिन इतनी कमजोर टीम के खिलाफ तो डेब्यू का मौका नहीं मिला. साथ ही टीम इंडिया आयरलैंड जैसी टीम से टी20 सीरीज 2-0 से हार गई.
वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रहा मौका?
जब टीम इंडिया को आयरलैंड में हार का सामना करना पड़ा है तो फैंस सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका क्यों नहीं मिला? सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने का क्या मतलब था, जब खेलने का मौका ही नहीं मिलना था.
ये भी पढ़ें: