Advertisement

दोहा में दम दिखाएंगे वैभव सूर्यवंशी, राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए टीम में मिली जगह

राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के लिए BCCI ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है. सूर्यवंशी के अलावा इस टीम में अभिषेक शर्मा भी हैं. तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है.

Vaibhav Sooryavanshi
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST

एशियन क्रिकेट काउंसिल मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में आयोजित होगा. इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें भी हिस्सा लेंगी. इंडिया ए टीम में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी भी देखने की मिल सकती है. सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा को भी टीम में जगह दी गई है.

इंडिया ए टीम में वैभव सूर्यवंशी-
एक तरफ न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलती नजर आएगी तो दूसरी तरफ 19 नवंबर से राइजिंग स्टार एशिया कप की शुरुआत हो रही है. इसके लिए इंडिया ए टीम का चयन हो गया है. जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है. कतर में सूर्यवंशी का विस्फोटक अंदाज देखने को मिलेगा.

इंडिया ए टीम में कौन-कौन?
राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, कुमार कुशाग्र, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन को शामिल किया गया है. टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथ में रहेगी. जबकि टीम का उपकप्तान रजत पाटीदार को बनाया गया है.

ग्रुप-बी में है भारत-
इंडिया ए टीम को राइजिंग स्टार एशिया कप में ग्रुप-बी में रखा गया है. इसमें भारत के अलावा यूएई, नेपाल और पाकिस्तान की टीमें हैं. जबकि ग्रुप-ए में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग की टीमें शामिल हैं. दोनों ग्रुपों से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.

कब होगा फाइनल मुकाबला-
राइजिंग स्टार एशिया कप 19 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगा. सेमीफाइनल मुकाबला 26 और 27  नवंबर को खेला जाएगा. जबकि फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला रविवार को होगा.

क्या है भारत का शेड्यूल?
इस टूर्नामेंट में इंडिया ए का पहला मुकाबला 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. जबकि दूसरा मुकाबला 22 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा. इंडिया ए का तीसरा मैच 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement