Advertisement

IND vs SL T20: रवींद्र जडेजा पर चढ़ा 'पुष्पा' का क्रेज, वीडियो में देखें कैसे फिल्मी अंदाज में मनाया विकेट का जश्न

Ravindra Jadeja Pushpa Video: रवींद्र जडेजा के पुष्पा स्टाइल को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. इसे सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है. फैंस के कॉमेंट्स से ऐसा लगता है कि उन्हें 'जड्डू भाई' का ये अंदाज खूब आकर्षित कर रहा है.

रवींद्र जडेजा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST
  • पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 62 रनों से हराया
  • जडेजा ने लंबे समय बाद की मैदान में वापसी

भारत ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 62 रनों से हराया. इस मैच का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ विकेट लेने के बाद अल्लू अर्जून की फिल्म 'पुष्पा' के अंदाज में जश्न मनाते नजर आए. उन्होंने पुष्पा फिल्म के डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं' का सिग्नेचर एक्शन किया. 

दरअसल, रवींद्र जडेजा ने लंबी चोट के बाद भारतीय क्रिकेट में वापसी की है. वह करीब दो महीने से मैदान से बाहर थे. उन्होंने सीरीज के पहले मैच में 10वें ओवर में दिनेश चांदीमल को आउट किया. इसके बाद उन्होंने अर्जुन अभिनीत तेलुगु फिल्म पुष्पा की तरह जश्न मनाया.

फैंस को पसंद आ रहा जड्डू भाई का अंदाज 

रवींद्र जडेजा के पुष्पा स्टाइल को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. इसे सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है. फैंस के कॉमेंट्स से ऐसा लगता है कि उन्हें 'जड्डू भाई' का ये अंदाज खूब आकर्षित कर रहा है. 

फैंस ने वीडियो शेयर कर लिखा ' रवि जडेजा विकेट लेने के बाद #पुष्पा अंदाज में जश्न मनाते हुए'. यहां तक की लोगों ने अल्लू अर्जून और जडेजा की तस्वीर का कॉलाज बनाकर भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है 'वेल्कम बैक रॉकस्टार'

रवींद्र जडेजा को मिलेगा प्रमोशन

इतना ही नहीं अब जल्द ही रवींद्र जडेजा को प्रमोशन मिलने जा रहा है. यह उनके बेटिंग ऑर्डर से जुड़ा है. दरअसल, रोहित शर्मा अब उन्हें टॉप ऑर्डर पर खिलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह लाजवाब फॉर्म में हैं, अगले मैच में उन्हें और उपर खेलते हुए देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement