Advertisement

एंड्रयू साइमंड्स का कार हादसे में निधन, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के सफर पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की बीती रात एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई. शनिवार की रात टाउंसविले में उनकी कार सड़क से उतर गई थी. हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी हालत काफी नाजुक थी, जिस कारण डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके.

एंड्रयू साइमंड्स
शताक्षी सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2022,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST
  • चार साल में तीन आईसीसी खिताब जीते
  • आईपीएल खिताब भी अपने नाम किया 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की शनिवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक वो कार में अकेले थे. शनिवार की रात टाउंसविले में उनकी कार सड़क से उतर गई थी. हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी हालत काफी नाजुक थी, जिस कारण डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई महान स्पिनर शेन वॉर्न की मौत हो चुकी है. 

हादसे के बाद आए पुलिस के बयान के अनुसार, "शुरुआत में मिली जानकारी से पता चलता है कि  रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर कार चलाई जा रही थी. सड़क से हटने के बाद कार सड़क से हटने के बाद कार अनबैलेंस हो गई और ये हादसा हुआ. इमरजेंसी सेवाओं ने साइमंड्स को बचाने की कोशिश की पर उनके शरीर पर काफी ज्यादा चोटें होने के कारण डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके. फिलहाल फोरेंसिक क्रैश यूनिट इस हादसे की जांच कर रही है."

साइमंड्स के सफर पर एक नजर
1998 से 2009 के बीच साइमंड्स ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे. साइमंड्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी 20 मुकाबले खेले थे. टेस्ट में उनके नाम 1462 वनडे मैचों में 5088 और टी20 मैचों में 337 रन दर्ज किए थे. उन्हें फील्ड पर अपने आक्रामक अंदाज और शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता था. साइमंड्स का क्रिकेट की दुनिया पर एकछत्र राज था. 1999 से 2007 तक साइमंड्स ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा थे. 

चार साल में तीन आईसीसी खिताब जीते
एंड्रयू साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के स्थाई खिलाड़ी थे. रिकी पॉन्टिंग की अगुवाई साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप, साल 2006 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2007 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे. जब साइमंड्स को पहली बार वर्ल्ड कप में में मौका मिला था तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ छठे नंबर पर उतरकर 143 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वो 6 साल के लिए टीम के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर बन गए.

आईपीएल खिताब भी अपने नाम किया 
आईपीएल के पहले सीजन में एंड्रयू साइमंड्स डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे. साल 2009 में साइमंड्स ने इस टीम के लिए एडम गिलक्रिस्ट की अगुवाई में आईपीएल खिताब भी जीता था. साल 2009 के फाइनल में उन्होंने 21 गेंदों में 33 रन बनाए थे. इसके अलावा दो विकेट भी लिए थे.

मंकीगेट मामले के कारण बटोरी सुर्खियां
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2008 में खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने दावा किया था कि भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने उन्हें मंकी (बंदर) कहा था. हालांकि इस मामले की सुनवाई के बाद हरभजन को क्लीन चिट दे दी गई थी. इस मामले को मंकीगेट का नाम दिया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement