Advertisement

India vs South Africa: टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत को पहुंची चोट, शुभमन गिल हुए चोटिल.. हो गई नेक इंजरी

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रिटायर्ड हर्ट हो कर मैदान छोड़ कर जाना पड़ा.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST
  • शुभमन गिल हुए रिटायर्ड हर्ट
  • टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन नेक इंजरी हो गई है. यह घटना कोलकाता के मैदान में हुई, जब उन्होंने विकेट के पीछे स्क्वायर-लेग की ओर एक स्वीप शॉट खेला. वह केवल चार गेंदों तक टिक पाए. जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ इंजरी के कारण जाना पड़ा. 

आज भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए लड़खड़ा गया और टीम को अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट जल्द ही गंवाने पड़े. केएल राहुल मात्र 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गएं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर भी सिर्फ 27 रन की पारी के बाद आउट हो गए. इसी बीच कप्तान शुभमन गिल चार गेंदों पर सिर्फ तीन रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ कर चले गए. इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा संभलते हुए 27-27 रनों का योगदान टीम के लिए दिया. वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से हार्मर सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने चार विकेट लिया. जबकि मार्को यानसन ने तीन बल्लेबाज़ों को आउट किया. भारत ने पहली पारी में कुल मिलाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की है. 

BCCI का बयान
BCCI ने तुरंत मेडिकल टीम की सुविधा गिल के लिए भेजी. मेडिकल टीम गिल की स्थिति को लगातार ऑबजर्व कर रही है. हालांकि बोर्ड ने यह भी कहा है कि गिल की इंजरी के आधार पर फैसला लिया जाएगा कि क्या वह आगे के मैच में खेल पाएंगे या नहीं. गिल आज मैदान में केवल तीन गेंदों का ही सामना कर पाए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. उनके अचानक मैदान से हटने पर टीम के अंदर चिंता पैदा हो गई क्योंकि वह भारत के महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक हैं. BCCI ने उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा है.

गिल की चोट अगर गंभीर होती है तो यह टीम के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि वे भारत की बल्लेबाज़ी मौजूदा रीढ़ हैं. हालांकि एक राहत की भी खबर है कि BCCI ने अपने बयान में उनकी चोट को इतना गंभीर नहीं बताया है. मैदान में जांच होने के बाद, गिल तुरंत मैदान से बाहर चले गए और रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनकी जगह मैदान में टीम की कमान संभालने के लिए ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए. भारत की पहली पारी अगले डेढ़ सत्र में 189/9 पर खत्म हुई, जिसमें टीम को 30 रनों की बढ़त मिली. BCCI ने बयान जारी कर कहा है कि आज शनिवार को ही उनके खेलने को लेकर फैसला मेडिकल स्टाफ की निगरानी और रिपोर्ट के आधार पर कर दिया जाएगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement