Advertisement

Cameron Green Wedding: IPL 2026 के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी ने एमिली रेडवुड संग रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के अब तक के महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर ली है. 27 वर्षीय ग्रीन ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर एमिली रेडवुड (Emily Redwood) के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में शादी रचाई है.

कैमरून ग्रीन ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने अपनी लंबे समय की पार्टनर एमिली रेडवुड से शादी कर ली है. 27 साल के ग्रीन ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के बाहरी इलाके में एमिली के साथ शादी की. दोनों की शादी 4 सितंबर को वेस्टर्न और रोमांटिक तरीके से हुई थी. लेकिन दोनों ने 2 दिन पहले ही तस्वीरें सार्वजनिक कर इसकी जानकारी अपना फैंस को दी थी.

दोनों ने बड़े रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे का हाथ थामा, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. कैमरून ब्लैक सूट में बहुत हैंडसम नजर आ रहे हैं, तो वहीं उनकी दुल्हन भी कम नहीं लग रहीं. वह व्हाइट गाउन में प्रिंसेस जैसी दिखाई दे रही हैं. दोनों ने पर्थ के कोटेस्लो स्थित सिविक सेंटर ग्राउंड में ड्रिमी शादी की. रस्में पूरी करके जब दोनों बाहर आए, तो दोनों के करीबी दोस्त और फैमली मेंबर ने फूलों की वर्षा कर उनका दिन और खास बना दिया. इस खास आयोजन में ग्रीन के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के उनके कई साथी खिलाड़ी भी शामिल हुए. इनमें T20I कप्तान मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कॉनॉली और जेवियर बार्टलेट समेत कई खिलाड़ी मौजूद रहे. 

शादी के खास पल ग्रीन ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ भी शेयर किए. उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. तस्वीरों के साथ ग्रीन ने लिखा, 'Husband and wife on the 4th of September.' यानी 4 सितंबर को दोनों पति-पत्नी बन गए.

2020 से साथ हैं कैमरून और एमिली
कैमरून ग्रीन और एमिली रेडवुड लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों के रिश्ते की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. करीब पांच साल साथ रहने के बाद फरवरी 2025 में दोनों ने सगाई की थी और अब साल 2026 में दोनों खूबसूरत तरीके से शादी के बंधन में बंध चुके हैं. लोग दोनों की शादी को किसी सपने की तरह बता रहे हैं. 

IPL 2026 में सबसे महंगे बिके थे कैमरून
ऑल राउंडर कैमरून ग्रीन IPL 2026 में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने थे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. इस कीमत के साथ ग्रीन IPL 2026 ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों में सबसे बड़ी रकम हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे, जिसकी चर्चा भी खूब हुई थी.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement