Happy Birthday Rohit Sharma: रोहित शर्मा हुए 39 साल के... जन्मदिन पर जानिए हिटमैन की वो 5 बेहतरीन पारियां, जो आज भी आती हैं याद

Rohit Sharma Birthday: रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. रोहित शर्मा का करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं तो कई बनाए हैं. हम आपको  हिटमैन की वो 5 बेहतरीन पारियों के बारे  में बता रहे हैं, जिन्हें भुलाना मुश्किल है. रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं.

Happy Birthday Rohit Sharma
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 30 अप्रैल को अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. 1987 में जन्मे रोहित शर्मा को उनके फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान गेंदों पर इतना जोरदार हिट करते हैं कि उन्हें 'हिटमैन' नाम दिया गया है. इसके अलावा उन्हें मुंबई चा राजा, कप्तानों का कप्तान, यारों का यार, शार्टर फॉर्मेट में क्रिकेट का शहंशाह, व्हाइट बॉल क्रिकेट का किंग आदि नाम से उनके फैंस पुकारते हैं. 

रोहित शर्मा भारत के लिए दो टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 का उपविजेता रहा है. रोहित शर्मा का करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं तो कई बनाए हैं. रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. रोहित शर्मा ने अब तक 282 वनडे मैचों में 48.84 की औसत से 11577 रन बनाए हैं. इसमें तीन दोहरे शतक, 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं. रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में 4301 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक शामिल हैं. हम आपको  हिटमैन की वो 5 बेहतरीन पारियों के बारे  में बता रहे हैं, जिन्हें भुलाना मुश्किल है.  रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं. वह साल 2013, 2014 और साल 2017 में तीन दोहरा शतक लगा चुके हैं.

आज भी याद है रोहित शर्मा की 264 रनों की बेस्ट पारी 
भारत के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साल 2014 में 13 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 173 गेंदों में 152.6 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाकर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. यह पारी आज भी उनके फैंस को याद आती है. ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने कुल 42 बाउंड्रीज लगाए थे. उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के मारे थे. रोहित शर्मा के रनों के बदौलत टीम इंडिया ने 404 रनों के विशाल स्कोर बनाया था. आपको मालूम हो कि उस समय वनडे में भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर था.

जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे 209 रन 
रोहित शर्मा ने साल 2013 में 2 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 209 रन बनाया था. यह रोहित शर्मा का वनडे में पहला दोहरा शतक था. इस मैच में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के हर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. उन्होंने सिर्फ 158 गेंदों में 132.3 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए थे. रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान 16 चौके और 13 छक्के मारे थे.  

208 रनों की बेहतरीन पारी
रोहित शर्मा ने 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में एक बार फिर दोहरा शतक लगाया था. इस तरह से रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक जड़ा था. मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने नाबाद रहते हुए 208 रनों की पारी खेली थी. रोहित ने अपनी इस पारी में 12 छक्के और 13 चौके मारे थे. भारतीय टीम यह 141 रनों से जीतने में सफल रही थी. 

16 चौके और 6 छक्के की मदद से बनाए थे 171 रन 
रोहित शर्मा का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खूब चला है. उन्होंने साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मैच में 163 गेंदों में शानदार 171 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104.91 का था. इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 13वां शतक जड़ा था. 

विदेशी धरती पर जब जड़ा था पहला टेस्ट शतक 
रोहित शर्मा ने टेस्ट मैचों में 12 शतक शामिल हैं. रोहित शर्मा ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार 127 रन बनाकर इस फॉर्मेट में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. यह रोहित शर्मा का विदेशी धरती पर पहला टेस्ट शतक था. रोहित शर्मा ने 256 गेंदों में 127 रन बनाए थे.

 

Read more!

RECOMMENDED