Advertisement

ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में भारत का जलवा! अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज, इस क्षेत्र में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का दबदबा

ICC ने ताजा रैंकिंग जारी की है. अभिषेक शर्मा ने पहली बार आईसीसी मेंस टी-20I बैटर्स रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है. आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ताजा रैंकिंग्स में टॉप-10 बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं. 

Ravindra Jadeja, Abhishek Sharma and Jasprit Bumrah (File Photo: PTI)
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST
  • रवींद्र जडेजा लगातार 177 हफ्तों से बने हुए हैं नंबर-1 ऑलराउंडर
  • जसप्रीत बुमराह नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को नई रैंकिंग (Ranking) जारी की है. इसमें भारतीय खिलाड़ियों को जलवा दिखा है. टी-20 में बल्लेबाजी से लेकर टेस्ट मैच में गेंदबाजी तक में नंबर वन की कुर्सी पर भारतीय खिलाड़ी हैं.

टी-20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 829 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं. जसप्रीत बुमराह 898 प्वाइंट्स के साथ टेस्ट मैच के टॉप-10 गेंदबाजों में पहले स्थान पर और ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा 422 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर कायम हैं. इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज जो रूट टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर कायम हैं. 

अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ी यह उपलब्धि 
ICC टी-20 रैंकिंग में पहला स्थान पाकर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. अभिषेक शर्मा टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर वन का ताज हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि 24 साल और 328 दिन में प्राप्त की है. इसी के साथ विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद टी-20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा बन गए हैं. आपको मालूम हो कि अभिषेक से पहले ट्रेविस हेड नंबर वन की कुर्सी पर बैठे हुए थे. 

टी-20 में टॉप-10 बल्लेबाज
1. अभिषेक शर्मा (भारत): 829 प्वाइंट्स.
2. ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया): 814 प्वाइंट्स.
3. तिलक वर्मा (भारत): 804 प्वाइंट्स.
4. फिल सॉल्ट (इंग्लैंड): 791 प्वाइंट्स.
5. जोस बटलर (इंग्लैंड): 772 प्वाइंट्स.
6. सूर्यकुमार यादव (भारत): 739 प्वाइंट्स.
7. पाथुम निसांका (श्रीलंका): 736 प्वाइंट्स.
8. टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड): 725 प्वाइंट्स.
9. जोश इंगलिस (ऑस्ट्रेलिया): 717 प्वाइंट्स.
10. शाई होप (वेस्टइंडीज): 690 प्वाइंट्स.

टेस्ट मैच में टॉप-10 बल्लेबाज
1. जो रूट (इंग्लैंड): 904 प्वाइंट्स.
2. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड): 867 प्वाइंट्स.
3. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड): 834 प्वाइंट्स.
4. स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया): 816 प्वाइंट्स.
5. तेम्बा बावुमा (साउथ अफ्रीका): 790 प्वाइंट्स.
6. कामिंडु मेंडिस (श्रीलंका): 781 प्वाइंट्स.
7. ऋषभ पंत (भारत): 776 प्वाइंट्स.
8. यशस्वी जायसवाल (भारत): 769 प्वाइंट्स.
9. शुभमन गिल (भारत): 754 प्वाइंट्स.
10. बेन डकेट (इंग्लैंड): 743 प्वाइंट्स.

टेस्ट मैच में टॉप-10 गेंदबाज
1. जसप्रीत बुमराह (भारत): 898 प्वाइंट्स.
2. कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका): 851 प्वाइंट्स.
3. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया): 838 प्वाइंट्स.
4. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया): 815 प्वाइंट्स.
5. नोमान अली (पाकिस्तान): 806 प्वाइंट्स.
6. स्कॉट बोलैंड (ऑस्ट्रेलिया): 784 प्वाइंट्स.
7. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड): 782 प्वाइंट्स.
8. नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया): 769 प्वाइंट्स.
9. मार्को यानसन (साउथ अफ्रीका): 767 प्वाइंट्स.
10. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया): 766 प्वाइंट्स.

टेस्ट मैच में टॉप-10 ऑलराउंडर
1. रवींद्र जडेजा (भारत): 422 प्वाइंट्स.
2. मेहदी हसन (बांग्लादेश): 305 प्वाइंट्स.
3. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड): 301 प्वाइंट्स.
4. वियान मुल्डर (साउथ अफ्रीका): 284 प्वाइंट्स.
5. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया): 270 प्वाइंट्स.
6. मार्को यानसन (साउथ अफ्रीका): 269 प्वाइंट्स.
7. जो रूट (इंग्लैंड): 240 प्वाइंट्स.
8. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया): 238 प्वाइंट्स.
9. जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज): 234 प्वाइंट्स.
10. गस एटकिंसन (इंग्लैंड): 227 प्वाइंट्स.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement