Rohit Sharma Record Break: भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज में रोहित शर्मा तोड़ेंगे 37 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 रन बनाते ही हिटमैन इस क्लब में हो जाएंगे शामिल

India-Afghanistan ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून 2026 से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया स्टार ओपनर रोहित शर्मा इतिहास रचने वाले हैं. रोहित शर्मा शनिवार को पिच पर कदम रखते ही 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. वह वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से खेलने वाले सबसे उम्रदाज खिलाड़ी बन जाएंगे. सिर्फ 6 रन बनाते हैं रोहित शर्मा बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन पूरे कर लेंगे. 

Rohit Sharma
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

Rohit Sharma: भारत और अफगानिस्तान की टीमें 13 जून 2026 से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए धर्मशाला पहुंच गई हैं. सीरीज का पहला मैच शनिवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्थित स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान और टीम इंडिया स्टार ओपनर रोहित शर्मा इतिहास रचने वाले हैं. 

ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय बल्लेबाज
क्रिकेट की दुनिया में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 6 और रनों की जरूरत है. रोहित शर्मा जैसे ही धर्मशाला स्टेडियम में 6 रन बनाएंगे वह एक विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे. आपको मालूम हो कि अभी भारत के लिए बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है. वीरेंद्र सहवाग  ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में  कुल 16119 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 6 रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग के क्लब में शामिल हो जाएंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर 16000 रन बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरे बल्लेबाज होंगे. 

मानो किस्मत बदल गई
आपको मालूम हो कि रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में की थी. इस नंबर पर रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. साल 2013 में रोहित शर्मा को ओपनिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके बाद रोहित की मानो किस्मत ही बदल गई. वह हर मैच में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते गए. अब रोहित शर्मा इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं. 

... और तोड़ देंगे 37 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा जैसे ही पिच पर कदम रखेंगे, वह 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से खेलने वाले सबसे उम्रदाज खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी यह रिकॉर्ड मोहिंदर अमरनाथ के नाम है. 1983 वर्ल्ड कप के धाकड़ प्लेयर मोहिंदर अमरनाथ ने भारत के लिए आखिरी वनडे 1989 में खेला था. उस समय वह 39 साल 36 दिन के थे. रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ जब मैदान में उतरेंगे तब उनकी उम्र 39 साल और 44 दिन होगी. रोहित शर्मा इस तरह से मोहिंदर अमरनाथ से आगे निकल जाएंगे.

रोहित शर्मा की नजरें वर्ल्ड कप 2027 पर
आपको मालूम हो कि रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वह अब सिर्फ इंटरनेशनल वनडे मैच खेलते हैं. रोहित शर्मा की नजरें अगले साल होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप पर है. हिटमैन की नजरें टीम इंडिया को 2027 वर्ल्ड कप जीताकर इस फॉर्मेट से संन्यास लेने पर होगी. वर्ल्ड कप 2027 तक खुद को फिट और फॉर्म में रखने के लिए रोहित शर्मा काफी मेहनत कर रहे हैं. 

IND vs AFG वनडे स्क्वॉड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम.

 

Read more!

RECOMMENDED