Team India's T20 Record Against West Indies: तीन मैचों की वनड़े सीरीज में वेस्टइंडीज से 2-1 से हराने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है.
पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कमान जहां श्रेयस अय्यर के हाथों में रहेगी तो वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप हैं. इस सीरीज से पहले हम आपको बता रहे हैं कि टी-20 में भारतीय टीम का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है और दोनों टीमों में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं?
भारत का पलड़ा है भारी
टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी है. हेड टू हेड के आंकड़ों में भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम में जमीन-आसामान का फर्क है. अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 31 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. इसमें भारतीय टीम ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है. उधर, विंडीज टीम को सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली है. दोनों देशों के बीच एक मुकाबाला बेनतीजा रहा है.
भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड
भारतीय धरती पर ऐसा रहा है रिकॉर्ड
भारत की धरती पर अभी तक टीम इंडिया और वेस्टइंडीज टीम के बीच कुल 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. होम ग्राउंड पर भारत का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है. उधर, मेहमान वेस्टइंडीज टीम सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है. आपको मालूम हो कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 इंटरनेशनल में आखिरी टक्कर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी.
इसमें भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे. भारत ने यह लक्ष्य 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था. उधर, टी-20 में भारत से आखिरी भिड़ंत में वेस्टइंडीज को जीत 8 दिसंबर 2019 को मिली थी. दोनों टीमों में लखनऊ में खेले गए अब तक के मैच की बात करें तो इकाना स्टेडियम में सिर्फ एक बार भारत और वेस्टइंडीज में भिड़ंत हुई है. 6 नवंबर 2018 को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को 71 रनों से जीत मिली थी.
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का शेड्यूल
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टी-20 टीम का पूरा स्क्वॉड
शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, अकेल हुसैन, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.