Advertisement

सूर्यवंशी Vs संजू Vs अभिषेक! विदेशी धरती का बॉस है वैभव, आंकड़े क्या कहते हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से हो रहा है. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. कई लोग संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ही बेहतर मानते हैं. अगर विदेशी धरती पर आंकड़ों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा दोनों से बेहतर रहा है.

Vaibhav Sooryavanshi, Sanju Samson, and Abhishek Sharma
शशिकांत सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्रॉ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंच गई है. 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर यानी कल खेला जाएगा. इसके लिए टीम इंडिया तैयारी में जुट गई है. फैंस को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को जरूर जगह मिलेगी. हालांकि टीम में ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए सूर्यवंशी के लिए इंतजार बढ़ता जा रहा है. हालांकि विदेशी धरती पर सूर्यवंशी का प्रदर्शन भी जबरदस्त है.

वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सिर्फ 8 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. चलिए आपको बताते हैं कि विदेशी धरती पर वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसका प्रदर्शन हाल के समय में बेहतर रहा है.

अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन-
टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा की गिनती टी20 के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है. उन्होंने प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा है. अगर विदेशी धरती पर पिछले 8 टी20 मैचों की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स के लिए जापान, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड में मैच खेले हैं. अभिषेक ने एशियन गेम्स में 3 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 86 रन बनाए. जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में 11 रन ही बना सके. जिम्बाब्वे से पहले इंग्लैंड की धरती पर अभिषेक शर्मा ने आखिरी 2 मैचों में 19 रन बनाए. इस तरह से विदेशी धरती पर पिछले 8 मुकाबलों में अभिषेक शर्मा ने 116 रन बनाए हैं.

संजू का विदेशी धरती पर प्रदर्शन-
संजू सैमसन ने पिछले 8 टी20 मुकाबलों विदेशी धरती पर जापान, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड में खेले हैं. एशियन गेम्स में संजू ने 3 मुकाबलों में सिर्फ 11 रन बना सके. जबकि इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में संजू ने 94 रन बनाए. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और 5वें मुकाबले में सिर्फ 28 रन बनाए. इस तरह से संजू सैमसन ने पिछले 8 मुकाबलों में विदेशी धरती पर 133 रन बनाए हैं.

सूर्यवंशी का दमदार प्रदर्शन-
वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 8 टी20 मुकाबले खेले हैं. एशियन गेम्स में सूर्यवंशी ने 2 मैचों में 53 रन बनाए. जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यवंसी ने 3 मैचों में 151 रन बनाए. इसमें 29 गेंदों पर 81 रनों की पारी भी शामिल है. 15 साल के सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. उससे पहले इंग्लैंड दौरे के दौरान सूर्यवंशी को सिर्फ 3 मैच खेलने का मौका मिला. इस दौरान सूर्यवंशी ने 42 रन बनाए. इस तरह से उन्होंने कुल 246 रन बनाए.

विदेशी धरती पर सूर्यवंशी बॉस-
विदेशी धरती पर वैभव सूर्यवंशी को प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. भले ही उनको घरेलू जमीन पर अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन विदेशी धरती पर दोनों ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से उनका प्रदर्शन बेहतर है. सूर्यवंशी ने विदेशी धरती पर पिछले 8 मुकाबलों में 246 रन बनाए हैं. जबकि संजू सैमसन ने 133 रन और अभिषेक शर्मा ने 116 रन बनाए हैं. अगर आंकड़ों की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में मैदान पर उतरने के लिए सूर्यवंशी का पलड़ा भारी नजर आता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement