Advertisement

IND vs SL Test series: 46 मैच में 22 जीत और 7 हार... ऐसा है श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड, 11 सालों से अजेय है टीम इंडिया

India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त 2026 से होने जा रहा है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. भारतीय टीम 46 टेस्ट मैचों में 22 में जीत दर्ज कर चुकी है. टेस्ट मैच में पिछले 11 सालों से टीम इंडिया श्रीलंका से हारी नहीं है. शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया जीत को कायम रखने के लिए मैदान पर उतरेगी.

Team India (File Photo)
मिथिलेश कुमार सिंह
  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी. पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा और इस सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच  23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

टीम इंडिया के खिलाड़ी शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार हैं. भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. आज हम इस टेस्ट सीरीज को शुरू होने से पहले आपको बता रहे हैं कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत का रिकॉर्ड कैसा है? आपको मालूम हो कि यह सीरीज 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है. ऐसे में भारत इस सीरीज को जीत डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीद को जिंदा रखना चाहेगा.

श्रीलंका के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड

  • भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 1982 में खेला गया था. 
  • भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. 
  • टीम इंडिया 46 टेस्ट मैच में से 22 में जीत दर्ज कर चुकी है. 
  • भारतीय टीम को सिर्फ 7 टेस्ट मैच में हार मिली है. 
  • भारत और श्रीलंका के खिलाफ 17 मुकाबले ड्रा रहे हैं.

श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच में ऐसा है भारत का रिकॉर्ड

  • भारत ने श्रीलंका की धरती पर अभी तक कुल 24 टेस्ट मैच खेलें हैं. 
  • भारत को 24 मैचों में से 9 मैचों में जीत मिली है. 7 मैचों में श्रीलंकाई टीम ने जीत दर्ज की है. 
  • भारत और श्रीलंका के बीच 8 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं.

11 सालों से टेस्ट क्रिकेट में अजेय है टीम इंडिया 
भारतीय टीम को टेस्ट मैच में पिछले 11 सालों में एक बार भी श्रीलंका टीम हरा नहीं चुकी है. इसका मतलब है कि भारतीय टीम पिछले 11 सालों से अजेय है. आपको मालूम हो कि आखिरी बार भारत को श्रीलंका ने साल 2015 में हराया था. उसके बाद दोनों देशों के बीच 10 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं लेकिन भारत को एक भी मुकाबले में हार नहीं मिली है. 10 मैचों में से 8 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं. आपको मालूम हो कि भारत ने आखिरी बार जुलाई-अगस्त 2017 में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था. भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी.

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है रिकॉर्ड 

  • गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक भारत और श्रीलंका के बीच कुल 5 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. 
  • श्रीलंका ने 5 मैचों में से 3 मैच जीते हैं, जबकि भारत को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन. 

श्रीलंका टेस्ट स्क्वॉड
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदारा, निशान मधुशंका, कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंदर, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

भारत के श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • 15-19 अगस्त: पहला टेस्ट, गॉल, सुबह 10 बजे से.
  • 23-27 अगस्त: दूसरा टेस्ट, कोलंबो, सुबह 10 बजे से.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement