Advertisement

IND vs AUS series: 9 फरवरी से होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया ने वनडे में क्लीन स्वीप और टी20 सीरीज अपने नाम किया. अब 9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेली जानी है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

इंडियन क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा. न्यूजीलैंड की टीम को टी20 में हराकर टीम ने धमाकेदार शुरुआत की.अब भारत के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम की चुनौती है. ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर है जहां वो चार टेस्ट और तीन मैच की वनडे सीरीज खेलेगी.टीम इंडिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2023 के दौरान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए आशान्वित है.इस सीरीज से रोहित शर्मा एंड कंपनी आईसीसी रैंकिंग में पहला पायदान हासिल कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाने की कोशिश करेगी.आइए जानते हैं टीम का शेड्यूल- 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए नागपुर, धर्मशाला, दिल्ली और अहमदाबाद को वेन्यू के रूप में चुना गया है. टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 9 फरवरी से शुरू होगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को बेंगलुरु पहुंची, जहां वे अपने पहले मैच के लिए नागपुर जाने से पहले पांच दिन रुकेगी. वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा. अगले दो मुकाबले विशाखापट्टनम और चेन्नई में खेले जाएंगे. 22 मार्च को भारत दौरे का आखिरी मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वापस लौट जाएगा, इस दौरान वही खिलाड़ी रुकेंगे जो आईपीएल में हिस्सा लेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

9 से 13 फरवरी पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी को दिल्ली,तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च को धर्मशाला और चौथा टेस्ट 9 से 13 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

वनडे
पहला वनडे- 17 मार्च को मुंबई में
दूसरा वनडे-19 मार्च को विशाखापट्टनम में
तीसरा वनडे-22 मार्च को चेन्नई में

कहां देखें?
आप इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क के अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग के लए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगिन करना होगा.

स्क्वॉड में कौन-कौन है शामिल?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर। अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.

नोट: रवींद्र जडेजा का टीम में शामिल होना फिटनेस पर निर्भर करेगा.

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement