इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. आज से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली के साथ जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है.
वनडे में गिल को कप्तानी-
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है. जबकि टी20 सीरीज में कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास थी. टीम में कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर को भी जगह दी गई है. गुरनूर ब्रार को भी टीम में मौका मिला है.
वनडे में पलटवार करेगी टीम इंडिया-
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में करारी हार के बाद टीम इंडिया वनडे में पलटवार की तैयारी में है. टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम इंडिया के अनगिनत मैच जितवाए हैं. टीम इंडिया ये सीरीज जीतकर टी20 में हार का बदला लेने की तैयारी में है. अब देखना है कि टीम इंडिया का ये प्लान कितना कामयाब होता है?
बर्मिंघम में पहला मुकाबला आज-
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघल में आज 3:30 बजे से शुरू होगा. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के खिलाफ टी20 में फ्लॉप रही बल्लेबाजी की वनडे सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी. बर्मिंघम की पिच आसान नहीं है. लेकिन रोहित और विराट विपरीत परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने कई बार इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ मैच का रुख बदला है.
मजबूत नजर आ रही टीम इंडिया-
टीम इंडिया में रोहित शर्मा और विराट कोहली की एंट्री तो हुई ही है. लेकिन इसके साथ ही कप्तान शुभमन गिल की भी वापसी हुई है. इससे भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है. केएल राहुल के आने से मध्यक्रम में अनुभव भी दिखाई देगा. उधर, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. उनके आने से गेंदबाजी को नई धार मिलेगी.
ये भी पढ़ें: