इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि अभी एक मैच बाकी है. लेकिन टीम इंडिया सीरीज गंवा चुकी है. इंग्लैंड की टीम सीरीज में 3-0 से आगे है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इस दौरान टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही है. बल्लेबाजों की खराब बल्लेबाजी की वजह से वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सीरीज में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. चलिए आपको टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन के बारे में बताते हैं.
अभिषेक शर्मा-
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने अब तक 4 मैचों में 128 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक पचासा भी लगाया है. उन्होंने पहले मुकाबले में 59 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 245.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. अभिषेक ने 4 छक्के भी लगाए. अभिषेक शर्मा ने दूसरे मुकाबले में भी अच्छी पारी खेली. उन्होंने 43 रन बनाए. तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुए. चौथे मुकाबले में अभिषेक शर्मा 16 रन बनाकरआउट हुए.
वैभव सूर्यवंशी-
वैभव सूर्यवंशी 3 मैचों में सिर्फ 42 रन बनाए पाए हैं. वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 3 मैच खेलने का मौका मिला है. सूर्यवंशी ने अपने पहले मुकाबले में 14 रन बनाए. इसमें 2 छक्के शामिल हैं. अपने दूसरे मुकाबले में सूर्यवंशी सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि उन्होंने 3 छक्के लगाए. लेकिन पारी को लंबा नहीं खींच पाए. सूर्यवंशी अपने तीसरे मुकाबले में 15 रन बनाकर आउट हुए.
ईशान किशन-
ईशान किशन 4 मैचों में सिर्फ 66 रन बनाए हैं. ईशान किशन पहले मुकाबले में जीरो पर रन आउट हो गए. ईशान किशन ने दूसरे मुकाबले में 49 रनों की अच्छी पारी खेली. तीसरे मुकाबले में ईशान सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए. चौथे मुकाबले में ईशान किशन ने 4 रन बनाए.
श्रेयस अय्यर-
कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज में कप्तानी पारी खेली है. उन्होंने 4 मैचों में 190 रन बनाए हैं. इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले मुकाबले में 68 रन बनाए. अय्यर ने दूसरे मुकाबले में भी कप्तानी पारी खेली और 37 रन बनाए. अय्यर ने तीसरे मुकाबले में सिर्फ 5 रन बनाए. अय्यर ने चौथे मुकाबले में कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 49 गेंदों में 80 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए.
तिलक वर्मा-
उपकप्तान तिलक वर्मा ने इस सीरीज में 4 मैचों में सिर्फ 51 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा ने पहले मुकाबले 13 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा 24 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे मुकाबले में तिलक वर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए. चौथे मुकाबले में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए.
शिवम दुबे-
शिवम दुबे ने इस सीरीज में अब तक 71 रन बनाए हैं. शिवम दुबे ने पहले मैच में 42 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए. दूसरे में मुकाबले में उन्होंने 5 रन बनाए. तीसरे मैच में 2 रन बनाकर आउट हुए. दुबे ने चौथे मुकाबले में 22 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: